आज से बदल गये हैं कई नियम, इनके बारे में जानना है बेहद जरूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: एक अक्टूबर यानी आज से कई तरह के बदलाव हो गये हैं जिनका असर हमारी जिंदगी पर जरूर पड़ेगा. एसबीआई में सेविंग बैंक अकाउंट को लेकर नया नियम लागू हो गया है. कॉल रेट को लेकर भी खुशखबरी है. इसके अलावा एसबीआई में जिन सहयोगी बैंकों का मर्जर हुआ है उनके चेक अगर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: एक अक्टूबर यानी आज से कई तरह के बदलाव हो गये हैं जिनका असर हमारी जिंदगी पर जरूर पड़ेगा. एसबीआई में सेविंग बैंक अकाउंट को लेकर नया नियम लागू हो गया है. कॉल रेट को लेकर भी खुशखबरी है. इसके अलावा एसबीआई में जिन सहयोगी बैंकों का मर्जर हुआ है उनके चेक अगर आपके पास हैं तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है.
जानें, आखिर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने क्यों की आत्मदाह की कोशिश
एसबीआई का सेविंग बैंक अकाउंट
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने बचत खाते में न्यूनतम चार्ज को आज से घटा दिया है. अब 5 हजार की जगह कम से कम 3000 रुपये रखना होगा.
खाता बंद करने पर भी नहीं लगेगा पैसा
एसबीआई में अभी तक खाता बंद करने पर चार्ज लिया जाता था लेकिन अब आज से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. हालांकि यह सुविधा खाता खोलने के कम से कम 14 दिन तक और एक साल बाद ही खाता बंद करने पर मिलेगी. 14 दिन के बाद और 1 साल से पहले बंद करने पर 500 रुपये और जीएसटी भी ग्राहकों को देना होगा.
सहयोगी बैंकों के चेक नहीं करेंगे काम
एसबीआई की जिन सहयोगी बैंकों का मर्जर हुआ है उनका चेक आज से नहीं चलेगा.
सस्ती हो जाएंगी कॉल दरें
आज से कॉल दरें सस्ती हो गयीं हैं क्योंकि ट्राई ने 1 अक्टूबर से इंटरकनेक्शन चार्जेस को घटा दिया है. जिससे कॉल दरें सस्ती हो गयी है.
पुराने एमआरपी पर नहीं बिकेगा सामान
कोई भी दुकानदार अब पुराने एमआरपी पर सामान नहीं बेच पाएगा. आज से सभी दुकानदारों को नयी एमआरपी के साथ ही सामान बेचना होगा. ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. यहां उल्लेख कर दें कि पुराने एमआरपी पर सामान बेचने की आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










