ePaper

Reliance Jio आैर बीएसएनएल को टक्कर देने के लिए यह कंपनी दे रही 112 जीबी डाटा

Updated at : 26 Sep 2017 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
Reliance Jio आैर बीएसएनएल को टक्कर देने के लिए यह कंपनी दे रही 112 जीबी डाटा

नयी दिल्लीः रिलायंस जियो आैर बीएसएनल को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने रिलायंस जियो और बीएसएनएल की तरह एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, एक दिन में सबसे अधिक डाटा खपत करते हैं. नये प्लान में एयरटेल उपभोक्ताओं को हर दिन […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः रिलायंस जियो आैर बीएसएनल को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने रिलायंस जियो और बीएसएनएल की तरह एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, एक दिन में सबसे अधिक डाटा खपत करते हैं. नये प्लान में एयरटेल उपभोक्ताओं को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 4 जीबी डाटा देगी. नये प्लान की वैधता 28 दिनों की है और 999 रुपये में उपभोक्ता को कुल 112 जीबी 3जी/ 4जी डाटा मिलेगा.

इसे भी पढ़ेंः OMG : एयरटेल मुफ्त दे रहा 1000 जीबी डाटा, जानें क्या है प्लान

कंपनी के अनुसार, एयरटेल का 999 रुपये वाला प्लान अभी सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. इस पैक से माय एयरटेल ऐप या एयरटेल की वेबसाइट से रीचार्ज कराया जा सकता है. इससे पहले सोमवार को ही इस टेलीकॉम कंपनी ने बोनस 30 जीबी ऑफर का ऐलान किया था. इस ऑफर के तहत कंपनी नये पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त 30 जीबी डेटा देगी.

एयरटेल का नया 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन उपभोक्ताआें के लिए है, जो ज्यादा डेटा की मांग करते हैं. इसके अलावा, उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल फोन कॉल की भी सुविधा मिलेगी. हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी एक सीमा के साथ आती है. हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल मिनट मिलेंगे और हफ्ते में सीमा 1,000 मिनट की होगी.

अगर मुफ्त कॉल मिनट खत्म हो जाते हैं, तो ग्राहक को एयरटेल से एयरटेल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 10 पैसे प्रति मिनट और अन्य नेटवर्क पर 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा. इसके साथ ही, अगर उपभोक्ता एयरटेल 999 रुपये वाले प्लान को एयरटेल पेमेंट्स बैंक के जरिये खरीदते हैं, तो उन्हें ऑफर के तहत 50 फीसदी कैशबैक भी मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola