ePaper

हैदराबाद वासियों को जल्द मिल सकता है मेट्रो का तोहफा, नवंबर से परिचालन शुरू होने की उम्मीद

Updated at : 25 Sep 2017 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
हैदराबाद वासियों को जल्द मिल सकता है मेट्रो का तोहफा, नवंबर से परिचालन शुरू होने की उम्मीद

हैदराबाद : हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना नवंबर से शुरु होने की उम्मीद है. कुल 72 किलोमीटर के एलिवेटेड (ऊपर की ओर) मार्ग में से 30 किलोमीटर पर परिचालन नवंबर में शुरु होने की उम्मीद है. यह परियोजना जुलाई, 2012 में शुरू हुई थी. पहले इसे इस साल जून (तीनों गलियारों में) में पूरा किया जाना […]

विज्ञापन

हैदराबाद : हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना नवंबर से शुरु होने की उम्मीद है. कुल 72 किलोमीटर के एलिवेटेड (ऊपर की ओर) मार्ग में से 30 किलोमीटर पर परिचालन नवंबर में शुरु होने की उम्मीद है. यह परियोजना जुलाई, 2012 में शुरू हुई थी. पहले इसे इस साल जून (तीनों गलियारों में) में पूरा किया जाना था. भूमि अधिग्रहण में देरी तथा अन्य मुद्दों की वजह से परियोजना समय पर पूरी नहीं हो पाई.

लखनऊ को आज मिली मेट्रो ट्रेन लेकिन पटना – रांची को कब होगा नसीब?

पिछले सप्ताह हुई हैदराबाद मेट्रो रेल निदेशक मंडल की बैठक में उसके प्रबंध निदेशक एनवीएस रेड्डी ने मियापुर-अमीरपेट (13 किमी) गलियारा-एक और अमीरपेट-नागोले (17 किमी) गलियारा तीन यानी 30 किलोमीटर में कार्य की तेज प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि इसे इस साल नवंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू करने का प्रस्ताव है.रेड्डी व्यक्तिगत रूप से सारे कामकाज की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने निदेशक मंडल को भरोसा दिलाया कि इन दो गलियारों पर काम 15 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद यहां परीक्षण शुरु किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola