सरकार का तोहफा - होम लोन पर 2.60 लाख रुपए की ब्याज सब्सिडी अवधि 15 माह बढ़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2017 12:29 PM
मुंबई :केंद्र सरकार ने आज मध्यमवर्गीय परिवार को बड़ी राहत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यम आय वर्ग के परिवार को आवास लगभग 2.60 लाख रुपये की ब्याज सब्सिडी योजना की अवधि 15 महीने बढ़ाकर मार्च 2019 तक कर दी गयी है.आधिकारिक बयान के अनुसार केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के […]
मुंबई :केंद्र सरकार ने आज मध्यमवर्गीय परिवार को बड़ी राहत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यम आय वर्ग के परिवार को आवास लगभग 2.60 लाख रुपये की ब्याज सब्सिडी योजना की अवधि 15 महीने बढ़ाकर मार्च 2019 तक कर दी गयी है.आधिकारिक बयान के अनुसार केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के सचिव सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने यहां यह घोषणा की. वे नरेडको द्वारा आयोजित अचल सम्पत्ति एवं बुनियादी ढांचा निवेशक शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ब्याज सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए एमआईजी लाभार्थियों को कुछ और समय देने का निर्णय किया है.
अब निजी भूमि पर भी बन पायेंगे सस्ते मकान, सरकार देगी 2.50 लाख रुपये की सब्सिडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










