ePaper

आईटीडीसी के तीन होटलों को बेचेगी केंद्र सरकार, राज्य सरकारों को देगी अपनी हिस्सेदारी

Updated at : 20 Sep 2017 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
आईटीडीसी के तीन होटलों को बेचेगी केंद्र सरकार, राज्य सरकारों को देगी अपनी हिस्सेदारी

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार को अपने विनिवेश कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के तीन होटलों से बाहर आने का निर्णय किया. सरकार जयपुर अशोक और अन्य में अपनी हिस्सेदारी संबंधित राज्य सरकारों को सौंपेगी. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने होटल जयपुर अशोक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार को अपने विनिवेश कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के तीन होटलों से बाहर आने का निर्णय किया. सरकार जयपुर अशोक और अन्य में अपनी हिस्सेदारी संबंधित राज्य सरकारों को सौंपेगी. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने होटल जयपुर अशोक और ललिता महल पैलेस होटल मैसूर को राजस्थान और कर्नाटक सरकारों को हस्तांतरित करने का निर्णय किया है.

इसे भी पढ़िये : विनिवेश नहीं, निजीकरण कीजिए

उन्होंने कहा कि सरकार ने डोनई पोलो अशोक इटानगर में आईटीडीसी की 51 फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश अरुणाचल प्रदेश सरकार के पक्ष में करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार को जयपुर के होटल से 14 करोड़, मैसूर से 7.45 करोड़ और इटानगर से 3.89 करोड़ रुपये मिलेंगे. उन्होंने कहा कि यह सरकार की विनिवेश नीति का हिस्सा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola