वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2017 11:07 PM
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को निर्यात परिदृश्य और बुनियादी ढांचा खर्च समेत अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. सरकार आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाना चाहती है. दो घंटे से अधिक समय तक चली समीक्षा बैठक में वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, रेल मंत्री पीयूष गोयल […]
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को निर्यात परिदृश्य और बुनियादी ढांचा खर्च समेत अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. सरकार आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाना चाहती है. दो घंटे से अधिक समय तक चली समीक्षा बैठक में वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, रेल मंत्री पीयूष गोयल और नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार भी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : आर्थिक सुस्ती पर पीएम मोदी की अफसरों के साथ बैठक टली, अभी रिपोर्ट तैयार रहा मंत्रालय
इस समीक्षा बैठक में वित्त मंत्री जेटली के अलावा, प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव पीके मिश्रा, वाणिज्य सचिव रीता तेवतिया, वित्त मंत्रालय के सचिवों तथा मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियम भी बैठक में शामिल हुए. जेटली ने सोमवार को भी एक बैठक की थी. अर्थव्यवस्था के लिए विस्तृत रूपरेखा को अंतिम रूप देने के बाद जेटली और वित्त मंत्रालय के अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उन उपायों को रखेंगे, जो अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए किये जा सकते हैं.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए जेटली और अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक करने वाले थे, लेकिन बैठक टाल दी गयी. बैठक की नयी तारीख की घोषणा नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










