एयरटेल : 2500 रुपये के फोन में हो सकता है ड्यूल कैमरा, चार इंच डिस्पले और एक जीबी रैम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली :जियो के 4G फोन के मुकाबले एयरटेल के फोन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. हालांकि इस फोन को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन में चार ईंच का डिस्प्ले, डुअल कैमारा, वोल्टी कालिंग व अच्छी क्षमता की बैटरी होगी. इसमें एक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली :जियो के 4G फोन के मुकाबले एयरटेल के फोन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. हालांकि इस फोन को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन में चार ईंच का डिस्प्ले, डुअल कैमारा, वोल्टी कालिंग व अच्छी क्षमता की बैटरी होगी. इसमें एक जीबी रैम होगी. सूत्रों ने यह नहीं बताया कि यह कब से बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा. हालांकि एयरटेल ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है.
रिलांयस जियो ने 4जी फीचर फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू की. इसकी आपूर्ति नवरात्रों से शुरु होने की संभावना है. कंपनी का कहना है कि 1500 रुपये की कीमत को तीन साल बाद फोन लौटाने पर वापस कर दिया जाएगा इस तरह से फोन की प्रभावी लागत शून्य है.गौरतलब है कि जियो के फोन में 2.5 इंच का डिस्पले देने की बात कही गयी है. वहीं एयरटेल में 4 इंच का डिस्पले होगा. उधर जियो के मुकाबले फोन में क्या – क्या फीचर्स ह��ंगे. इसकी जानकारी एक – दो दिन में मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










