PNB ग्राहकों को झटका, 5 ट्रांजेक्शन फ्री, उसके बाद हर बार 10 रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों को एटीएम से महीने में 5 बार से ज्यादा लेन-देन करने पर पैसे देने होंगे. यह नियम अक्टूबर महीने से लागू होगा. वर्तमान में ग्राहकों को पीएनबी के एटीएम से महीने में कितने भी वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनेदेन करने पर कोई शुल्क नहीं देना पडता है. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों को एटीएम से महीने में 5 बार से ज्यादा लेन-देन करने पर पैसे देने होंगे. यह नियम अक्टूबर महीने से लागू होगा. वर्तमान में ग्राहकों को पीएनबी के एटीएम से महीने में कितने भी वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनेदेन करने पर कोई शुल्क नहीं देना पडता है. हालांकि नया नियम लागू होने के बाद से यह सुविधा समाप्त हो जाएगी.
पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को जारी नोटिस में कहा, पीएनबी एटीएम से पीएनबी ग्राहकों के लिए मुफ्त लेन-देन की संख्या और मुफ्त लेनदेन से अधिक लेनदेन पर शुल्क संशोधित किए गए हैं. एक अक्टूबर 2017 से संशोधित शुल्क लागू होंगे. बैंक ने कहा कि बचत चालू ओवरड्राफ्ट खाता धारकों पर महीने में पांच बार से अधिक लेनदेन करने पर 10 रुपये प्रति लेनदेन के हिसाब से शुल्क लगेगा। भले ही पीएनबी कार्ड धारक केवल पीएनबी एटीएम पर ही लेनदेन करे.
इस प्रकार, ग्राहकों को मुफ्त सीमा से अधिक वित्तीय लेनदेन (एटीएम से पैसे निकालने) और गैर वित्तीय लेनदेन (मिनी स्टेटमेंट निकालने) करने पर शुल्क देना होगा. हालांकि बैंक ने कहा कि शेषराशि पूछताछ, निधि स्थानांतरण या ग्रीन पिन आवेदन जैसे गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










