#Jio ने बनाया नया रिकार्ड #MyJioApp 10 करोड़ बार हुआ डाउनलोड

Updated at : 10 Aug 2017 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
#Jio ने बनाया नया रिकार्ड #MyJioApp 10 करोड़ बार हुआ डाउनलोड

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का मोबाइल एप्लीकेशन सुइट मायजियो एंड्रायड प्लेटफाॅर्म से दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किये जाने वाला एेप हो गया है. कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि मायजियो एेप को अब तक 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है. इसके साथ ही मायजियो एक साल से भी कम समय […]

विज्ञापन

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का मोबाइल एप्लीकेशन सुइट मायजियो एंड्रायड प्लेटफाॅर्म से दूसरा सबसे अधिक डाउनलोड किये जाने वाला एेप हो गया है.

कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि मायजियो एेप को अब तक 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है. इसके साथ ही मायजियो एक साल से भी कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला भारतीय एेप बन गया है.

नयी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, गूगल प्ले पर मायजियो को 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है. यह 10 करोड़ डाउनलोड की उपलब्धि हासिल करने वाला दूसरा भारतीय मोबाइल एेप और किसी कंपनी का पहला सेल्फकेयर मोबाइल एेप है.

दस करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा छूने के लिहाज से मायजियो से आगे हॉटस्टार है. सूत्रों ने कहा, एक साल से भी कम समय में 10 करोड़ डाउनलोड आंकड़ा छूने वाला मायजियो पहला भारतीय ऐप है.

जहां तक एयरटेल, वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर के सेल्फकेयर एेप का सवाल है, तो गूगल प्ले स्टोर पर इन्हें एक करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है.

रिलायंस जियो के टीवी एेप जियोटीवी को पांच करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है. वहीं, एयरटेल के टीवी एप को 50 लाख बार डाउनलोड किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola