ePaper

आज से फ्लिपकार्ट की हो गयी e-bay India, मर्जर के काम पूरे

Updated at : 01 Aug 2017 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
आज से फ्लिपकार्ट की हो गयी e-bay India, मर्जर के काम पूरे

नयी दिल्लीः ई-काॅमर्स क्षेत्र की बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि उसने ई बे इंडिया के परिचालन का विलय पूरा कर लिया है. इसी के साथ ई बे डॉट इन अब फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी कहलायेगी. इस करार की घोषणा अप्रैल में की गयी थी, जब फ्लिपकार्ट समूह ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः ई-काॅमर्स क्षेत्र की बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को कहा कि उसने ई बे इंडिया के परिचालन का विलय पूरा कर लिया है. इसी के साथ ई बे डॉट इन अब फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी कहलायेगी. इस करार की घोषणा अप्रैल में की गयी थी, जब फ्लिपकार्ट समूह ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी वैश्विक कंपनियों ई बे, टेनसेंट और माइक्रोसोफ्ट से 1.4 अरब डाॅलर जुटाये थे. फ्लिपकार्ट में इक्विटी हिस्सेदारी के बदले में ई बे ने 50 करोड़ डॉलर का नकद निवेश किया और अपना ई बे डॉट इन कारोबार फ्लिपकार्ट को बेच दिया.

इस खबर को भी पढ़ेंः कोटक महिंद्रा और एक्सिस बैंक ने विलय की अफवाह को किया खारिज

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही छोटी प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्नैपडील ने कहा था कि वह संभावित विलय संबंधी सभी बातचीत बंद कर रही है. स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इस बात की काफी चर्चा है कि दोनों ही पिछले पांच महीने से विलय पर बातचीत कर रही थी.

फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि तत्काल प्रभाव से ई बे डॉट इन का स्वामित्व और परिचालन फ्लिपकार्ट के पास होगा, लेकिन ई बे डॉट इन फ्लिपकार्ट के हिस्सा के तौर पर स्वतंत्र निकाय रहेगी. बयान में कहा गया है कि इस विलय के फलस्वरूप फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को ई बे पर मौजूद विविध वैश्विक वस्तुओं तक पहुंच होगी और ई बे के ग्राहकों को अनोखे भारतीय वस्तुओं तक पहुंच मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola