ePaper

अरे वाह! दो अक्तूबर को खादी शृंखला उतारेगी रेमंड

Updated at : 16 Jul 2017 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
अरे वाह! दो अक्तूबर को खादी शृंखला उतारेगी रेमंड

कोलकाता : कपड़ा और परिधान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड लिमिटेड आगामी दो अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन खादी शृंखला उतारेगी. रेमंड खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के साथ भागीदारी में ‘खादी बाय रेमंड’ पेश कर रही है. केवीआईसी के साथ भागीदारी करने वाली रेमंड अपने क्षेत्र की पहली कंपनी है. वह खादी का […]

विज्ञापन

कोलकाता : कपड़ा और परिधान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड लिमिटेड आगामी दो अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन खादी शृंखला उतारेगी. रेमंड खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के साथ भागीदारी में ‘खादी बाय रेमंड’ पेश कर रही है.

केवीआईसी के साथ भागीदारी करने वाली रेमंड अपने क्षेत्र की पहली कंपनी है. वह खादी का भारत के साथ वैश्विक बाजारों में भी प्रचार प्रसार करेगी. रेमंड के उपाध्यक्ष एवं बिक्री प्रमुख राम भटनागर ने कहा, हमने गांधी जयंती के दिन खादी शृंखला उतारने का फैसला किया है. हम इसे देशभर में अपने 300 विशिष्ट स्टोरों तथा 10 केवीआईसी स्टोरों के जरिये पेश करने जा रहे हैं.

निकट भविष्य में इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतारा जायेगा. उन्होंने कहा कि रेमंड की खादी शृंखला मध्यम से प्रीमियम श्रेणी में उपलब्ध होगी. उन्होंने भविष्य में रेमंड खादी स्टोरों की शृंखला से इनकार नहीं किया.

भटनागर ने कहा कि शुरुआत में ऐसा नहीं होगा, लेकिन भविष्य में इसकी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. आपूर्ति की सीमाओं की वजह से हम विस्तार में सतर्कता बरतेंगे. ये उत्पाद पूरी तरह हस्त निर्मित होंगे ऐसे में छोटे से समय में इनका उत्पादन नहीं बढ़ाया जा सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola