आरकॉम ने दूरसंचार कंपनियों के वित्तीय संकट के लिए जियो को ठहराया जिम्मेदार

Published at :05 Jul 2017 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
आरकॉम ने दूरसंचार कंपनियों के वित्तीय संकट के लिए जियो को ठहराया जिम्मेदार

नयी दिल्लीः अनिल अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाॅम) ने दूरसंचार क्षेत्र के वित्तीय संकट के लिए बड़े भाई मुकेश अंबानी द्वारा संचालित रिलायंस जियो द्वारा की गयी ‘मुफ्त पेशकशों ‘ को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, आरकाॅम ने स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से किसी भी भुगतान में तीन महीने से अधिक का […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः अनिल अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाॅम) ने दूरसंचार क्षेत्र के वित्तीय संकट के लिए बड़े भाई मुकेश अंबानी द्वारा संचालित रिलायंस जियो द्वारा की गयी ‘मुफ्त पेशकशों ‘ को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, आरकाॅम ने स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से किसी भी भुगतान में तीन महीने से अधिक का विलंब नहीं हुआ है.

इस खबर को भी पढ़ेंः अनिल अंबानी के बाद अब कुमार मंगलम बिड़ला ने साधा जियो पर निशाना, कहा-फ्री डाटा आैर काॅलिंग आॅफर से टेलीकाॅम सेक्टर में पैदा हुर्इ अभूतपूर्व बाधा

कर्ज के बोझ से दबी आरकाॅम ने कहा है कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब सूचीबद्ध दूरसंचार आॅपरेटरों का ऋण उनके बाजार पूंजीकरण से अधिक हो गया है. आरकाॅम ने कहा है कि ऋण बढ़ने और आमदनी घटने से दूरसंचार कंपनियों की कर्ज चुकाने की क्षमता प्रभावित हुई है.

आरकाॅम ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि दूरसंचार उद्योग के मौजूदा वित्तीय संकट की वजह कुछ हद तक नयी दूरसंचार कंपनी के प्रवेश और उसके द्वारा मुफ्त में की गयी सेवाओं की पेशकश है, जिससे वह ग्राहक और बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola