ePaper

#Airtel लाया माॅनसून सरप्राइज ऑफर, Free मिलेगा 30जीबी 4जी डेटा

Updated at : 05 Jul 2017 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
#Airtel लाया माॅनसून सरप्राइज ऑफर, Free मिलेगा 30जीबी 4जी डेटा

जियो को टक्कर देने की कोशिश में भारती एयरटेल अपने एक और ऑफर के साथ तैयार है. एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एडिशनल डेटा देने की घोषणा की है. कंपनी अपने ग्राहकों को अब तक हॉलीडे सरप्राइज ऑफर के तहत एडिशनल डेटा दे रही थी. अब इस ऑफर का नाम बदल कर मॉनसून सरप्राइज ऑफर […]

विज्ञापन

जियो को टक्कर देने की कोशिश में भारती एयरटेल अपने एक और ऑफर के साथ तैयार है. एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एडिशनल डेटा देने की घोषणा की है.

कंपनी अपने ग्राहकों को अब तक हॉलीडे सरप्राइज ऑफर के तहत एडिशनल डेटा दे रही थी. अब इस ऑफर का नाम बदल कर मॉनसून सरप्राइज ऑफर कर दिया गया है.

माॅनसून सरप्राइज के नाम से यह नया ऑफर कंपनी ने खासतौर से पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किया है. इसकी शुरुआत 1 जुलाई से हो चुकी है. इस माॅनसून सरप्राइज के तहत एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को 10 जीबी का फ्री डेटा मिलेगा, वह भी तीन महीनों के लिए.

रिलायंस जियो ने दिग्गजों के छुड़ा दिये छक्के, एयरटेल-वोडाफोन को पछाड़ बाजार हिस्सेदारी पर जमाया कब्जा

एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक इस ऑफर को 499 रुपये, 649 रुपये और 799 रुपये के प्लान पर पा सकते हैं. यह एयरटेल ऑफर मायएयरटेल ऐपपर क्लेम कर एक्टिवेट किया जा सकता है.

एयरटेल के इस नये ऑफर का फायदा उठाने के लिए ऐप डाउनलोड करना होगा. बताते चलें कि यह नया डेटा ऑफर केवल 4जी हैंडसेट पर ही वैलिड है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola