ePaper

घर बनाना हुआ आसान, आवास ऋण ब्याज दर में आयेगी कमी, रिजर्व बैंक ने उठाया कदम

Updated at : 07 Jun 2017 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
घर बनाना हुआ आसान, आवास ऋण ब्याज दर में आयेगी कमी, रिजर्व बैंक ने उठाया कदम

मुंबई : रिजर्व बैंक के कदम से मकान के लिए कर्ज सस्ता हो सकता है. केंद्रीय बैंक ने व्यक्तिगत आवास कर्ज पर मानक संपत्ति प्रावधान घटा कर 0.25 प्रतिशत कर दिया है. साथ ऐसे कर्ज पर जोखिम भारांश को भी कम किया है. रिजर्व बैंक ने दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव से […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक के कदम से मकान के लिए कर्ज सस्ता हो सकता है. केंद्रीय बैंक ने व्यक्तिगत आवास कर्ज पर मानक संपत्ति प्रावधान घटा कर 0.25 प्रतिशत कर दिया है. साथ ऐसे कर्ज पर जोखिम भारांश को भी कम किया है.

रिजर्व बैंक ने दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव से निबटने के लिए व्यक्तिगत आवास ऋण के मामले में ऋण-मूल्य अनुपात (एलटीवी), जोखिम भारांश तथा मानक संपत्ति प्रावधान दर की आज से समीक्षा की गयी है.” एलटीवी से आशय ऋण का खरीदी गयी संपत्ति के मूल्य के अनुपात से है. मानक संपत्ति प्रावधान या प्रत्येक कर्ज के एवज में अलग रखी जानेवाली राशि को 0.40 प्रतिशत से घटा कर 0.25 प्रतिशत किया गया है. इससे आवास ऋण पर ब्याज दर में कमी लाने में मदद मिलेगी.

इसके अलावा कुछ श्रेणी के कर्ज के लिए जोखिम भारांश को कम किया गया है. इससे बैंकों को पूंजी पर्याप्तता के मोर्चे पर मदद मिलेगी और वे अधिक कर्ज दे सकेंगे. केंद्रीय बैंक के अनुसार 75 लाख रुपये से अधिक के व्यक्तिगत आवास ऋण के लिए जोखिम भारांश 75 प्रतिशत से घटा कर 50 प्रतिशत किया गया है. साथ ही 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये के बीच के कर्ज के लिए 35 प्रतिशत जोखिम भारांश के साथ 80 प्रतिशत एकल एलटीवी अनुपात स्लैब पेश किया गया है.

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने इस बारे में कहा कि यह आर्थिक वृद्धि को गति देने के केंद्रीय बैंक तथा सरकार के ‘लक्षित हस्तक्षेप’ के प्रयास का हिस्सा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola