Sunny Deol Wife: कौन हैं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल? बहू द्रिशा आचार्य से खूबसूरती में नहीं है कम, देखें फोटो

करण देओल अपनी मां पूजा देओल के काफी करीब हैं और दोनों के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है. करण ने द्रिशा के बारे में सबसे पहले अपनी मां को ही बताया था. जिसके बाद पूजा ने अपने पति सनी देओल को इसके बारे में बताया.
गदर स्टार सनी देओल के बेटे करण देओल आज (18 जून) अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए. शादी की तसवीरें और वीडियोज आने लगे है. सनी की बहू खूबसूरती में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं. वहीं, करण की मां और सनी की पत्नी पूजा देओल भी बेहद हसीन और खूबसूरत है. हालांकि पूजा लाइमलाइट से अक्सर दूर रहती है.
करण देओल ने मां को द्रिशा के बारे में सबसे पहले बताया था
रिपोर्ट्स की मानें तो करण देओल अपनी मां पूजा देओल के काफी करीब हैं और दोनों के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है. करण ने द्रिशा के बारे में सबसे पहले अपनी मां को ही बताया था. जिसके बाद पूजा ने अपने पति सनी देओल को इसके बारे में बताया और सनी ने अपने पिता धर्मेंद्र को बताया. धर्मेंद्र ने ये बातें एक इंटरव्यू में बताया था. इस शादी को लेकर वो काफी उत्साहित थे.
सनी देओल और पूजा देओल की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो दोनों पहली बार अपने परिवार वालों की वजह से मिले थे. पूजा और सनी ने शादी से पहले एक-दूसरे को काफी सालों तक डेट किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी ने पूजा से 1984 में लंदन में शादी की थी. ये शादी एक सीक्रेट अफेयर थी और लोगों को इस बात का पता तब चला जब एक मैगजीन में इनकी शादी की तस्वीरें लीक हुईं. पूजा देओल पेशे से राइटर हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. वो बेहद खूबसूरत है और कपल के दो बेटे है.
वहीं, सनी देओल और पूजा देओल की बहू द्रिशा आचार्य खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं. अपनी सास को खूबसूरती के मामले में द्रिशा कड़ी टक्कर देती दिख रही है. बता दें कि द्रिशा फिल्म निर्माता, बिमल रॉय की परपोती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रिशा अपनी मां के साथ नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










