ePaper

विराट और अनुष्का ने बेटी वामिका पर छोड़ दिया हैं ये फैसला, एक्ट्रेस को लेकर कोहली ने कही ये बात

Updated at : 30 May 2021 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
विराट और अनुष्का ने बेटी वामिका पर छोड़ दिया हैं ये फैसला, एक्ट्रेस को लेकर कोहली ने कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. कुछ महीने पहले ही दोनों माता-पिता बने हैं. अनुष्का औऱ विराट ने अपनी बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा हैं. फैंस वामिका की एक झलक देखने के लिए बेताब है, लेकिन विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने का जो फैसला किया है. हाल ही में वामिका के नाम का मतलब विराट ने अपने फैंस के साथ शेयर की.

दरअसल, विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए सवाल-जवाब का एक सेशन रखा था. इस दौरान फैंस ने उनसे कई सारे सवाल पूछे, जिसका जवाब विराट ने दिया. एक फैन ने उनसे बेटी वामिका के नाम का मतलब पूछा. साथ ही वामिका की फोटो दिखाने के लिए भी कहा. इसका जवाब विराट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया.

विराट लिखते है, “वामिका, देवी दुर्गा का दूसरा नाम है. एक कपल के तौर पर हमने फैसला लिया है कि हम तब तक अपनी बेटी को नहीं दिखाएंगे, जब तक वह ये न समझ ले कि सोशल मीडिया क्या होता है और इसे लेकर वह अपने फैसले खुद ले सकें.”

undefined

एक अन्य फैन ने अनुष्का से जुड़ा सवाल विराट से पूछा. फैन ने लिखा, आप अपने फ्री टाइम में क्या करते हैं. इसके जवाब में विराट ने लिखा, वो रिलैक्स करते है और कुछ अच्छे टीवी शो अनुष्का के साथ देखते है. वहीं, कई सवालों का जवाब विराट ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

undefined

गौरतलब है कि बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए विराट कोहली ने फैन्स और मीडिया से कहा था कि इस दौरान हमें प्राइवेसी की जरूरत है. उन्होंने लिखा था, हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्‍यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्‍का और हमारी बेटी, दोनों ही ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्‍य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्‍टर का अनुभव करने का मौका मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी. स्‍नेह- विराट.’

Also Read: Bollywood & TV LIVE Updates : फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के टाइटल से करणी सेना को है आपत्ति, बाबिल ने शेयर की इरफान खान की अनसीन फोटोज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola