डायरेक्टर एटली के फिल्म से शाहरुख खान का लुक हुआ लीक, तसवीर में दिखे एक्टर काफी दमदार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Sep 2021 7:48 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान साउथ इंडिया के डायरेक्टर एटली के फिल्म में काम कर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. फिल्म से किंग खान का पहला लुक लीक हो गया, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिल्म में एक्टर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं. इसके अलावा किंग खान साउथ इंडिया के डायरेक्टर एटली के साथ भी फिल्म कर रहे हैं. इस फिल्म से उनका पहला लुक आउट हो गया है, जिसमें वो काफी जबरदस्त दिख रहे है.

शाहरुख खान के इस फिल्म में उनके अपोजिट कौन होंगी, ये फाइनल हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ इंडिया के डायरेक्टर एटली फिल्म के लिए नयनतारा को कास्ट कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग पुणे में शुरू हो चुकी है और यहां यह 10 दिन का शेड्यूल है. फिल्म से शाहरुख का लुक लीक हो गया है और किंग खान काफी दमदार दिख रहे है.

undefined

सोशल मीडिया पर लीक हुए तसवीर में शाहरुख खान ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं. एक्टर ने बालों को बांधा हुआ है और वो काफी जबरदस्त लग रहे है. उनके आस- पास काफी लोग नजर आ रहे है. बता दें कि फैंस शाहरुख को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है. पिछले बार किंग खान जीरो फिल्म में दिखे थे.

Also Read: विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से कर ली सगाई? तसवीर देखकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

वहीं, हाल ही में फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ डांस करते हुए दिखे थे. वीडियो में शाहरुख उनके साथ मिलकर गाना मैं हूं ना रिक्रिएट करते हुए नजर आए थे. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान का फिल्म पठान में एकदम अलग लुक होगा. एक्टर बड़े बालों में नजर आने वाले है. उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में होगी. दोनों पहले भी साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके है. इसके अलावा शाहरुख खान की रेड चिलीज कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट रिलीज कर सकते हैं.

Also Read: Aashram की ‘बबीता’ साड़ी में नहीं बिकिनी में लगा रही आग, त्रिधा चौधरी की ग्लैमरस तसवीरें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola