Gadar 2 के रिलीज से पहले रिवील हुआ तारा सिंह-सकीना का लुक! सनी देओल ने दिखाया अपना ‘ढाई किलो का हाथ’

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 के रिलीज से पहले रिवील हुआ तारा सिंह-सकीना का लुक! सनी देओल ने दिखाया अपना ‘ढाई किलो का हाथ’

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ काफी लंबे समय के बाद इसी साल रिलीज होने जा रही है. फिल्म में तारा-सिंह और सकीना फिर से साथ में दिखेंगे. उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. जिसनें दोनों अलग अंदाज में दिख रहे है.

विज्ञापन

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ काफी सुर्खियों में है. फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें तारा सिंह एंग्री यंग मैन के अंदाज में दिखे थे. इसके अलावा एक और तसवीर सामने आयी थी, जिसमें वो अमीषा पटेल यानी सकीना की आंखों में डूबे नजर आए थे. फिल्म के प्रमोशन में स्टारकास्ट लगे हुए है. हाल ही में एक बार फिर दोनों साथ दिखे.

सनी देओल और अमीषा पटेल

सनी देओल और अमीषा पटेल का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. रविवार को मुंबई में जी सिने अवॉर्ड्स आयोजित हुआ, जिसमें सबका ध्यान सनी और अमीषा ने खींचा. इसमें अमीषा गोल्डन लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत दिखी. दूसरी तरफ एक्टर व्हाइट शर्ट, ब्लू जींस, जैकेट और पगड़ी में हैंडसम लगे. पैपराजी के सामने एक्टर अपना ढाई किलो का हाथ भी दिखाते दिखे.

यूजर्स के कमेंट

इस फंक्शन में तारा-सकीना की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, तारा-सकीना की जोड़ी. एक यूजर ने लिखा, गदर 2 इस बार ब्लॉकबस्टर होगी. एक और यूजर ने लिखा, अमीषा अभी भी काफी यंग लगती है. कई यूजर्स ने दोनों की जोड़ी को देखकर कमेंट बॉक्स में हार्ट और फायर इमोजी बनाया.

Also Read: Gadar 2: तारा सिंह की सकीना ने बिकिनी में चलाया अपना जादू, बोल्ड अदाओं से फैंस को कर रही बेताब
गदर 2 में मनीष वाधवा

गदर 2 में एक्टर मनीष वाधवा नजर आएंगे. दैनिक भास्कर से खास बातचीत में मनीष ने बताया कि, वो फिल्म में पाकिस्तानी आर्मी अफसर का रोल वो प्ले करेंगे. दूसरे पार्ट में जनरल विभाजन से 24 साल बाद का है. यहां कोई प्रॉस्थेटिक का इस्तेमाल नहीं किया है. उनकी मूंछें हैं और दो से तीन अलग लुक हैं. गदर में अमरीशु पुरी ने एक दमदार और यादगार भूमिका निभाई है. वो अब इस दुनिया में नहीं हैं तो पार्ट 2 में उनका किरदार भी नहीं है.

Also Read: Gadar 2 में तारा सिंह की बहू है बेहद बोल्ड, बॉलीवुड हसीनाओं को देती है टक्कर, जानें कौन है ये एक्ट्रेस?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola