पॉप सिंगर Madonna के कोरोना टेस्ट में ऐसा क्या निकला कि वो अब कार से लॉन्ग ड्राइव पे निकलेंगी
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 May 2020 8:57 AM
Madonna का Covid-19 एंटीबॉडीज टेस्ट पॉजिटिव आया है. इस बात की जानकारी मैडोना ने खुद इस्ंटाग्राम के जरिये दी हैं.
फेमस पॉप स्टार सिंगर मैडोना (Madonna) का Covid-19 एंटीबॉडीज टेस्ट पॉजिटिव आया है. इस बात की जानकारी मैडोना ने खुद इस्ंटाग्राम के जरिये दी हैं. मैडोना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘मैंने टेस्ट करवाया और पता चला कि मुझमें एंटीबॉडीज हैं. उन्होंने ‘क्वारंटीन डायरी’ के 14वें एडिशन में यह खबर सुनाई.
Also Read: विश्व हास्य दिवस पर हंसी के फव्वारे छोड़ते टीवी जगत के कुछ वाक्येमैडोना ने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘मैंने टेस्ट करवाया और पता चला कि मुझमें एंटीबॉडीज हैं. इसलिए कल मैं कार में एक लॉन्ग ड्राइव पर निकलने वाली हूं और मैं खिड़कियां नीचे कर लूंगी और मैं Covid-19 की हवा में सांस लेने वाली हूं. हां मुझे उम्मीद है सूरज चमचमा रहा है.’
मैडोना इन दिनों होम क्वारंटाइन में हैं और समय-समय पर सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर रहती है. वो कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए काफी दिनों से सेल्फ क्वारंटाइन में थीं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं मैडोना इससे पहले उन्होंने अपनी टीनएज फोटो शेयर की थी और इसे लिखा था टीनएज क्वॉरेंटीन.
बता दें कि सेंटर फोर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन (सीडीसी) यूएस के मुताबिक एंटीबॉडी टेस्ट के जरिये ये तय किया जाता है कि कोई व्यक्ति कोविड-19 के संपर्क में है या नहीं और शरीर में वायरस से लड़ने के लिए वाले प्रोटीन का पता लगाकर किया जाता है. हालांकि एंटीबॉडी, इम्यूनिटी के बराबर मानी जाएगी या नहीं अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
वहीं, इससे पहले एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन के बाद कई हॉलीवुड सेलेब्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. हालांकि दोनों अब ठीक हो चुके हैं. इसमें एक्टर इदरिस एल्बा, गेम ऑफ थ्रॉन्स के क्रिस्टोफर हिव्जू, जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस ओल्गा कुरिलेंको, डेबी मजार, डैनियल डाय किम, एंडी कोहेन, सिंगर पिंक जैसे कई सेलेब्स का नाम शामिल है.जबकि जापानी कॉमेडियन केन शिमुरा, सॉन्ग राइटर एलन मैरिल, हिप-हॉप स्टार फ्रेड द गॉडसन की कोविड 19 के चलते मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










