विश्व हास्य दिवस पर हंसी के फव्वारे छोड़ते टीवी जगत के कुछ वाक्ये

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 May 2020 4:54 AM

विज्ञापन

आज हम आपको बताने जा रहे हैं टेलीविजन की दुनिया के कुछ ऐेसे किस्से जिसे सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी. विश्व हास्य दिवस पर इस से अच्छा क्या होगा कि हम आपके चेहरे पर हंसी लेकर आए.

विज्ञापन

हंसी से तनाव कम हो जाता है, वातावरण में सकारात्मकता भर जाती है. आज विश्व हास्य दिवस है,और इस दिन को खास बनाने के लिए आज हर कोई कोशिश कर रहा है, कोरोना का प्रकोप इस कदर छाया है कि हर ओर लोग उम्मीद को जगाए रखने का प्रयास कर रहे हैं कि कैसे कोरोना भागेगा. इस साल इस दिन का महत्व काफी होगा. आज हम आपको बताने जा रहे हैं टेलीविजन की दुनिया के कुछ ऐेसे किस्से जिसे सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी. विश्व हास्य दिवस पर इस से अच्छा क्या होगा कि हम आपके चेहरे पर हंसी लेकर आए.

हास्य धारावाहिक हप्पू की पल्टन में दरोगा हप्पू सिंह की भूमिका निभा रहे योगेश त्रिपाठी से जुड़ा एक मजेदार वाक्या है, जब उन्हें एक सीन में लुंगी पहननी थी. योगेश बताते हैं कि पहला टेक शुरु करने के बाद उनकी लुगी ढीली हो गई, उन्हें पता भी नहीं चला और उनका माइक उनके पैरों में आ गिरा. इज्जत बचाने के लिए उन्हें बिस्तर पर पड़े कंबल को लपेटना पड़ा, ऐसा देख शूटिंग देख रहे लोग हंस हंस कर लोट-पोट हो गए.

एक और मजेदार वाक्या है सुपरहिट कॉमेडी शो भाबीजी घर पे हैं से संबंधित, शो में मनमोहन तिवारी की भूमिका निभाने वाले रोहितंश गौड़ बताते हैं कि शो में अनिता का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन जब मैटरनिटी लीव से वापस लौटीं तो उन्हें देखकर सभी बड़े खुश हुए. दो दिनों बाद शो में विभूती नारायण का किरदार निभा रहे आसिफ शेख और अंगूरी का किरदार निभा रहीं शुभांगी ने क्रू के साथ मजाक करने को सोचा. रिहर्सल के बीच शुभांगी वाशरूम की ओर दौड़ीं, जैसे उन्हें कुछ परेशानी हो. सभी को चिंता हुई कि शुभांगी जी को क्या हुआ और ऐसा दो दिन तक चलता रहा। हर किसी को चिंता में देखकर रोहितांश ने आसिफ से पूछा कि शुभांगी को क्या हुआ है और शुभांगी ने बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं. इसपर रोहितांश खुश हो गए, लेकिन चिंतित भी कि सौम्या अभी मैटरनिटी ब्रेक से लौटी हैं और अब शुभांगी को ब्रेक पर जाना होगा। हर किसी को चिंतित देखकर शुभांगी जोर से हंसी और बताया कि यह मजाक था और वह प्रेग्नेंट नहीं हैं. यह सुनकर सारे क्रू मेंबर भी हंस पड़े.

शो ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ से भी जुड़ा एक मजेदार किस्सा जो पप्पू बने मनमोहन तिवारी ने बताया. रवि कुछ दिनों से लंच के लिये लाते हैं. एक दिन रवि का टिफिन देर से आया और शो में गुड़िया का किरदार निभा रहीं सारिका लंच कर चुकी थी. मनमोहन, रवि और समता ने खाना शुरू किया और जब खाना खत्म होने वाला था, तब सबने सारिका से मजाक करने की सोची. उन्होंने टिफिन में थोड़ा खाना छोड़ा और बाकी को छुपा दिया. गुड़िया आई और बैंगन के भर्ते के बारे में पूछा और सभी ने बताया की भर्ता खत्म हो गया. इसपर वो बहुत नाराज हो गईं. उसे देखकर हमें बुरा लगा और हमने उसे बताया कि सबने मजाक कर रहे थे और सबने उसके लिये कुछ छोड़ा है. पूरी कास्ट इस बात पर खूब हंसी.

गुड़िया हमारी सभी पे भारी से जुड़ी एक और घटना गुडि़या यानि सारिका बहरोलिया ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके शो के 100 एपिसोड्स पूरे हुए और उस अवसर पर एक पार्टी रखी गई थी. उन्होंने अपने सीन पूरे किये और मेक-अप रूम की तरफ जा रही थी, लेकिन डेंसिंग रूम में एक लाल ब्लेजर ने उनका ध्यान खींच लिया. उन्हें लगा कि आने वाले एपिसोड्स में कोई जादूगर या जोकर दिखाया जाने वाला है और उन्होंने वह पप्पू भैया और स्वीटी भाभी को भी सालस ब्लेजर दिखाया. सभी एक पल के लिये उन्हें घूरने लगे और फिर मनमोहन तिवारी यानी पप्पू भैयाने बताया कि वह लाल ब्लेजर उनका है और उन्हें उसे शाम की पार्टी में पहनना है. यह सुनकर सब हंस पड़े.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola