संतालियों की संस्कृति व परंपरा का उद्गम स्थल है लुगु बुरु, लुगु बाबा की अध्यक्षता में बने थे रीति-रिवाज

हजारों-लाखों वर्ष पूर्व इसी स्थान पर लुगु बाबा की अध्यक्षता में संतालियों के जन्म से लेकर मृत्यु तक के रीति-रिवाज यानी संताली संविधान की रचना हुई थी. इस प्रकार, लुगुबुरु घांटाबाड़ी देश-विदेश में निवास कर रहे हर एक संताली के लिए गहरी आस्था का केंद्र है.
संतालियों की संस्कृति व परंपरा का उद्गम स्थल है लुगु बुरु. लुगु बाबा की अध्यक्षता में यहीं संताली समाज के रीति-रिवाज बने थे. लुगु बुरु से संतालियों की जड़ें जुड़ी हुईं हैं. लुगु बुरु झारखंड के बोकारो जिला के ललपनिया में है. यहां लुगु बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ संतालियों की धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी है.
मान्यता है कि हजारों-लाखों वर्ष पूर्व इसी स्थान पर लुगु बाबा की अध्यक्षता में संतालियों के जन्म से लेकर मृत्यु तक के रीति-रिवाज यानी संताली संविधान की रचना हुई थी. इस प्रकार, लुगुबुरु घांटाबाड़ी देश-विदेश में निवास कर रहे हर एक संताली के लिए गहरी आस्था का केंद्र है. उनके गौरवशाली अतीत से जुड़ा महान धर्मस्थल है.
Also Read: Lugu Buru: संतालियों के सबसे पवित्र धर्मस्थल लुगु बुरु में नवरात्र पर उमड़े श्रद्धालु, VIDEOसंताली समाज के लोग हर अनुष्ठान में लुगु बुरु का बखान करते हैं. कहा जाये, तो लुगुबुरु संतालियों की संस्कृति, परंपरा का उद्गम स्थल है. विभिन्न प्रदेशों से आगंतुक श्रद्धालु यहां पहुंचते ही मानो धन्य हो जाता है. उनके चेहरे के भाव से साफ देखा जाता है. लुगु बुरु मार्ग में ऐसी कई चट्टानें हैं, जहां से श्रद्धालु चट्टानों को खरोंचकर अवशेष अपने साथ ले जाते हैं. इससे संतालियों की लुगु बुरु के प्रति आस्था व विश्वास को समझा जा सकता है.
जानकारों के मुताबिक, लाखों वर्ष पूर्व दरबार चट्टानी में लुगु बुरु की अध्यक्षता में संतालियों की 12 साल तक मैराथन बैठक हुई. हालांकि, संताली गीत में एक जगह गेलबार सिइंया, गेलबार इंदा यानी 12 दिन, 12 रात का भी जिक्र आता है. इतने लंबे समय तक हुई बैठक के दौरान संतालियों ने इसी स्थान पर फसल उगायी और धान कूटने के लिए चट्टानों का प्रयोग किया. इसके चिह्न आज भी आधा दर्जन उखल (उखुड़ कांडी)के स्वरूप में यहां मौजूद हैं.

बगल से बहने वाली पवित्र सीता नाला के पानी का उपयोग पेयजल के रूप में किया. अंत में यह नाला करीब 40 फुट नीचे गिरता है. संताली इसे सीता झरना कहते हैं. छरछरिया झरना के नाम से भी यह सुप्रसिद्ध है. इसके जल को संताली गाय के दूध के समान पवित्र मानते हैं. कहा जाता है कि इस झरना के पानी का लगातार सेवन करने से कब्जियत, गैस्टिक व चर्म रोग दूर हो जाते हैं.
Also Read: लुगु बुरु की पूजा करने दुनिया भर से ललपनिया पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजाझरना के निकट एक गुफा है, जिसे संताली लुगु बाबा का छटका कहते हैं. मान्यता के अनुसार, लुगुबुरु यहीं स्नान करते थे और इसी गुफा के जरिये वे सात किमी ऊपर स्थित घिरी दोलान (गुफा) तक आवागमन करते थे. कहा जाता है कि लुगु बुरु के सच्चे भक्त इस गुफा के जरिये ऊपर गुफा तक पहुंच जाते थे.

दरबार चट्टानी स्थित पुनाय थान (मंदिर) में सबसे पहले मरांग बुरु और फिर लुगु बुरु, लुगु आयो, घांटाबाड़ी गो बाबा, कुड़ीकीन बुरु, कपसा बाबा, बीरा गोसाईं की पूजा की जाती है.
लुगु बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में हर साल कार्तिक पूर्णिमा (सोहराय कुनामी) पर यहां आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में देश के विभिन्न प्रदेशों झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िशा, असम, मणिपुर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, भूटान व अन्य देशों से यहां श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं. महासम्मेलन में शामिल होकर अपने, धर्म, भाषा, लिपि व संस्कृति को उसके मूल रूप में संजोये रखने, प्रकृति की रक्षा पर चर्चा करते हैं, उसका संकल्प लेते हैं.
Also Read: Jharkhand News: लुगु पहाड़ पर लगेगा 1500 मेगावाट का हाइडल पावर प्लांट, डीवीसी की यह परियोजना क्यों है खासयूं तो लुगु बुरु में संतालियों की हजारों-लाखों वर्षों से गहरी आस्था का केंद्र है. लेकिन, यहां सम्मेलन की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई. समिति के अध्यक्ष बबूली सोरेन व सचिव लोबिन मुर्मू की अगुवाई में उनके साथियों ने देश-विदेश के संतालियों को एकसूत्र में बांधने को लेकर शुरू के 5-6 वर्ष जबर्दस्त प्रचार-प्रसार किया. परिणामस्वरूप, आज राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त है. 10 लाख से अधिक श्रद्धालु साल के दो दिनों में यहां मत्था टेकने आ रहे हैं.
लुगु बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में कार्तिक पूर्णिमा की चांदनी रात में लाखों संताली अपनी धर्म, भाषा व संस्कृति को मूल रूप में संजोये रखने पर चर्चा करते हैं. विभिन्न परगनाओं से पधारे धर्मगुरु संतालियों को बताते हैं कि वे प्रकृति के उपासक हैं और लाखों-करोड़ों वर्षों से प्रकृति पर ही उनका संविधान आधारित है. प्रकृति व संताली एक-दूसरे के पूरक हैं. प्रकृति के बीच ही उनका जन्म हुआ, भाषा बनी और हमारा धर्म ही प्रकृति पर आधारित है. ऐसे में हमें अपने मूल निवास स्थान प्रकृति की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहना होगा.
Also Read: Jharkhand News: जड़ी-बूटी का भंडार है लुगु पर्वत, बरगद पेड़ की जड़ से टपकता है पेट के रोगों को दूर करने वाला पानीतभी हमारा मूल संविधान भी बचा रहेगा और आधुनिकता की इस अंधी दौड़ में हम अपने अस्तित्व के साथ जुड़े भी रह पायेंगे. जब देश-विदेश से जुटे लाखों लोग एक साथ यहां अपने धर्मगुरुओं की बातों पर अमल करने का प्रण लेते हैं, तो संतालियों की सामूहिकता में जीने की परंपरा और मजबूत होती है. इससे इस सम्मेलन की महत्ता खास हो जाती है. खास इसलिए भी कि आज जब विश्व पर्यावरण संकट से निजात पाने को गहरी चिंता में डूबा हुआ है, संताली समुदाय हजारों-लाखों सालों से प्रकृति की उपासना कर यह भी बताता है कि उनकी समस्त परम्पराओं में विश्व शांति का मंत्र निहित है.
संतालियों की अपने आराध्यों की उपासना के प्रमुख धार्मिक स्थानों में जाहेरगढ़ होता है. यहां सखुआ के बड़े-बड़े पेड़ होते हैं. यहां संताली अपने सभी देवी-देवताओं का आह्वान कर उनकी पूजा करते हैं. सरहुल आदि अन्य अनुष्ठान सभी जाहेरगढ़ में मनाते हैं. संताली यहां सर्वप्रथम मरांग बुरु, फिर जाहेर आयो, लीट्टा गोसाईं, मोड़े को और तुरुई को देवी-देवताओं की पूजा करते हैं. खास बात यह भी है कि संताली अपनी उपासना में प्रकृति की सुरक्षा की मन्नत भी मांगते हैं. चूंकि, यहां सरना अनुयायी पूजा करते हैं. इसलिए इस स्थल को आम भाषा में सरना स्थल भी कहा जाता है.
Also Read: लुगुबुरु : लुगु पहाड़ पर लगेगा रोप-वे, अधिकारियों ने क्षेत्र का किया दौराललपनिया स्थित लुगु बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ रांची से 90 किलोमीटर, दुमका से 218 किलोमीटर और पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से 307 किमी की दूरी पर स्थित है. सड़क मार्ग से दो रास्ते से ललपनिया पहुंच सकते हैं. पेटरवार-गोमिया रूट और रामगढ़-नयामोड़ रूट. इसी तरह, रेलवे के जरिये बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकता है. ललपनिया से 17 किमी की दूरी पर गोमिया रेलवे स्टेशन और 33 किमी की दूरी पर रांची रोड रेलवे स्टेशन है. इन रेल रूटों से भी ललपनिया पहुंचा जा सकता है. दोनों ही स्टेशन धनबाद-बरकाकाना रेलखंड पर हैं. जिला प्रशासन नजदीकी रेलवे स्टेशनों से श्रद्धालुओं के यातायात को बस की सुविधा मुहैया कराने पर बल दे रही है.
रिपोर्ट- राकेश वर्मा/रामदुलार पंडा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




