झारखंड: मां-बेटी का रिश्ता शर्मसार, नाबालिग से दरिंदगी करने वाले सौतेले पिता व मां को पुलिस ने भेजा जेल

पीड़िता ने पुलिस से लिखित शिकायत की थी कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसका विरोध करने की बजाय उसकी मां ने उसे ही डांट-फटकार लगाते हुए दुष्कर्म में सौतेले पिता का साथ दिया. कलयुगी मां के कारनामे से स्थानीय लोग काफी हतप्रभ हैं और कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग पुलिस से की है.
बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में लड़की के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 69/2023 के तहत पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. थाना में दर्ज मामले के आधार पर स्थानीय इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आरके राणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के सौतेले पिता एवं दुष्कर्म में सहयोग करने के आरोप में लड़की की मां को गुरुवार को गिरफ्तार कर तेनुघाट उपकारा भेज दिया गया. आपको बता दें कि मां-बेटी के रिश्ते को भी कलयुगी मां ने शर्मसार कर दिया है. उसके सामने पीड़िता के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया था. उसकी छोटी बहन से भी सौतेले पिता ने दुष्कर्म का प्रयास किया था. आखिरकार उसने दादी को घटना की जानकारी दी और मामला दर्ज कराया.
कलयुगी मां की करतूत
नाबालिग लड़की के सौतेले पिता व मां पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता ने पुलिस से लिखित शिकायत की थी कि उसकी मां की सहमति से उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसका विरोध करने की बजाय उसकी मां ने उसे ही डांट-फटकार लगाते हुए दुष्कर्म में सौतेले पिता का साथ दिया. कलयुगी मां के कारनामे से स्थानीय लोग काफी हतप्रभ हैं और उन्होंने दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग पुलिस से की है.
सौतेले पिता ने रांची में भी किया था दुष्कर्म
आपको बता दें कि 15 वर्षीया नाबालिग लड़की ने बोकारो थर्मल थाना में आवेदन देकर कहा था कि उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां ने मंदिर में दूसरा विवाह कर लिया था. विवाह के बाद पांच महीने पूर्व उसके सौतेले पिता ने उसकी मां और उसके अलावा सभी भाई-बहनों को रांची के मोहराबादी स्थित एक किराए के मकान में साथ रखा था. इस दौरान एक दिन उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी थी, लेकिन उसकी मां ने अपने पति का ही साथ दिया, जिसकी वजह से सौतेले पिता का मनोबल बढ़ गया था.
Also Read: I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
छोटी बहन से भी की थी दुष्कर्म की कोशिश
पीड़िता के साथ उसके सौतेले पिता ने मां के सामने ही दोबारा दुष्कर्म किया. रांची से भागकर जब वह बोकारो थर्मल पहुंची तो दो सप्ताह पूर्व बोकारो थर्मल में भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया. उसके द्वारा विरोध करने पर उसके सौतेले पिता ने छोटी बहन को भी अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा था. विवश होकर उसने घटना की जानकारी अपनी दादी को दी. इसके बाद दादी और परिजनों के साथ लेकर वह बोकारो थर्मल थाना पहुंची और मामले की लिखित जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




