Pappu Yadav: 'पप्पू यादव मैं मरना पसंद करूंगा लेकिन झुकूंगा नहीं', भाजपा विधायक बोले- धमकी का सबूत मेरे पास है

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Apr 2025 12:22 PM

विज्ञापन

पप्पू यादव

Pappu Yadav : पप्पू यादव पर भाजपा विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी एमएलए ने कहा कि पप्पू यादव अपने समर्थकों से मुझे धमकी दिलवा रहे हैं. मैं खुद महादलित समुदाय से आता हूं. मैं क्यों अपने समाज के लोगों के घर पर बुलडोजर चलवाऊंगा. यह काम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने किया है.

विज्ञापन

Pappu Yadav : पप्पू यादव और बीजेपी एमएलए कृष्ण कुमार ऋषि बीच जमीन विवाद का मामला बढ़ता जा रहा है. बीजेपी विधायक ने पप्पू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मेरी हत्या करवाना चाहते हैं. अपने समर्थकों से पप्पू यादव लगातार मुझे धमकी दिलवा रहे हैं.

क्या है मामला

यह विवाद तब शुरू हुआ जब बनमनखी थाना क्षेत्र के हरमुढ़ी में प्रशासन सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची. इस दौरान सांसद पप्पू यादव हरमुढ़ी पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि और एक जमींदार के कहने पर महादलित का घर तोड़ दिया और उसमें आग लगा दी.

पप्पू यादव के आरोप पर जवाब देते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि वह खुद महादलित हैं. अदालत के आदेश पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी. पप्पू यादव झूठ की राजनीति करते हैं, वह और उनके समर्थक मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पप्पू यादव बोले- पैसे लेकर कार्रवाई हुई

पप्पू यादव ने दलित की बस्ती में पहुंचकर मीडिया से बात करते हुए कहा, “बस्ती से कुछ दूरी पर बीजेपी विधायक का घर है. मैं जहां खड़ा हूं वहां करीब पांच-छह साल से महादलित रह रहे थे. प्रशासन के लोगों ने एक बड़े जमींदार मनोज शाह से पैसे लेकर कार्रवाई की है. यहीं पास में ही जमींदार का घर है. कौन सा कानून कहता है कि आप महादलित के घर में आग लगा दें. संविधान नाम की कोई चीज नहीं रह गई है.”

बीजेपी विधायक बोले- मेरे पास धमकी का प्रमाण

बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार ने पप्पू यादव के आरोपों पर मीडिया को बुलाकर कहा, “पप्पू यादव मुझे धमकी दिलवा रहे हैं. इसका प्रमाण मैं अपने साथ रखा हूं. किस-किस से धमकी दिलवाया है, इसका प्रमाण सोशल मीडिया पर है. पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए घृणित कार्य किया है. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मैं महादलित परिवार से हूं, मरना पसंद करुंगा, लेकिन झुकना नहीं. आपको जितना धमकी दिलवाना है, गोली चलवाना है, चलवा लीजिए.”

इसे भी पढ़ें: Patna Airport: नए रूप में दिखेगा पटना एयरपोर्ट, प्रवेश के लिए होंगे 10 इंट्री गेट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन