ePaper

PHOTOS: बिहार में मां दुर्गा से जुड़े कई दिव्य और अलौकिक शक्तिपीठ, इनके दर्शन से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Updated at : 13 Oct 2023 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बिहार में मां दुर्गा से जुड़े कई दिव्य और अलौकिक शक्तिपीठ, इनके दर्शन से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा. इस दौरान लोग अपने घर, मंदिर व पूजा पंडालों में पूजा करते हैं. खासकर माता के शक्तिपीठों में. बिहार में मां के कई प्रसिद्ध शक्तिपीठ हैं और सब से अलग-अलग मान्यताएं जुड़ी हैं. आइए जानते हैं कौन से हैं ये शक्तिपीठ

विज्ञापन
undefined

पटना के महराजगंज स्थित बड़ी पटनदेवी एक प्रमुख शक्तिपीठ है. ऐसी मान्यता है कि यहां सती के शरीर का दाहिनी जंघा गिरी थी. यहां महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की मूर्तियां यहां रखी हुई हैं. पटनदेवी की सभी मूर्तियां काले पत्थर से निर्मित हैं.

undefined

बड़ी पटनदेवी से तीन किलोमीटर दूर हाजीगंज इलाके में स्थित छोटी पटनदेवी मंदिर भी एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है. मान्यता के अनुसार, यहां देवी सती का घूंघट और वस्त्र गिरा था. जहां कपड़ा गिरा था वहां मंदिर बनाई गई है.

undefined

बिहारशरीफ से पश्चिम एकंगरसराय जाने वाले रास्ते पर मघरा गांव में प्राचीन शीतला मंदिर शक्तिपीठ है. मान्यता है कि यहां सती के हाथ का कंगन गिरा था. कहा जाता है कि शीतला मंदिर में जल चढ़ाने से कई रोग दूर होते हैं.

undefined

गया-बोधगया मार्ग पर भस्मकूट पर्वत पर मां मंगला गौरी प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर है. कहा जाता है कि यहां देवी सती का स्तन गिरा था. इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 115 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. मंदिर का प्रवेश द्वार छोटा होने के कारण यहां झुक कार प्रवेश करना पड़ता है.

undefined

नवादा-रोह-कौआकोल मार्ग पर रूपौ गांव स्थित चामुंडा मंदिर एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है. कहा जाता है कि यहां देवी सती का सिर गिरा था. हर मंगलवार को यहां भारी भीड़ उमड़ती है. मार्कंडेय पुराण के अनुसार चंड-मुंड के वध के बाद देवी दुर्गा चामुंडा कहलाईं.

undefined

अंबिका भवानी मंदिर छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर आमी स्थित एक शक्तिपीठ है. इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं है. इसे देवी सती के जन्मस्थान और अंतिम विश्राम स्थल के रूप में जाना जाता है.

undefined

रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी की गुफा में मां ताराचंडी का मंदिर है. यह मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है. ताराचंडी के अलावा यहां मुंडेश्वरी मां की काले रंग की मूर्ति और कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी हैं.

undefined

सहरसा से 17 किलोमीटर की दूरी पर उग्रतारा शक्तिपीठ स्थित है. यहां देवी सती की बाईं आंख गिरी थी. इस मंदिर का निर्माण करीब 500 साल पहले मधुबनी के राजा नरेंद्र सिंह देवी की पत्नी रानी पद्मावती ने कराया था.

undefined

मुंगेर में गंगा तट पर स्थित मां चंडिका देवी का मंदिर एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है. कहा जाता है कि यहां माता सती की दाहिनी आंख गिरी थी. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस तीर्थ का निर्माण सत्ययुग में हुआ था.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन