Bihar Politics: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गरमाई सियासत, गिरिराज सिंह ने कर दी ये मांग
Published by : Ashish Jha Updated At : 07 Apr 2025 7:52 AM
giriraj-kanhaiya
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी एक नारा दिया था, आधी रोटी खाएंगे इंदिरा को लायेंगे. राहुल गांधी पहले यह आंकड़ा दें कि 60 साल कांग्रेस ने इस देश में राज किया तो कितना रोजगार दे पाए.
Bihar Politics: पटना. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार आने और बेगूसराय में कांग्रेस की यात्रा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रायश्चित करने के लिए सिमरिया धाम चले जाएं. गोबर बालू खाकर गंगा जी से माफी मांगे और प्रायश्चित करें. व्हाइट कॉलर शर्ट पहनकर के भ्रम पैदा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन लोग उनको जानते हैं कि 60 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है. मोदी तो देश को भी 10 साल में पांचवें स्थान पर ले गये. 10 साल में सारे चार करोड़ इंदिरा आवास बनाकर गरीबों को घर दिया, शौचालय दिया, बिजली दिया, अनाज दिया, गैस का कनेक्शन दिया. नरेंद्र मोदी ने सबल बनाने का काम किया है.
कांग्रेस बताये कि उसने कितना रोजगार दिया
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी एक नारा दिया था, आधी रोटी खाएंगे इंदिरा को लायेंगे. राहुल गांधी पहले यह आंकड़ा दें कि 60 साल कांग्रेस ने इस देश में राज किया तो कितना रोजगार दे पाए. यह कुकर्म उन्होंने किया है. 60 साल इनके पाप का, इनके कुकर्म का नरेंद्र मोदी ने 10 साल में भरने का काम किया है. आज आप देखेंगे 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर हैं. उन्होंने कहा कि इंदिरा आ गई, गरीब गरीब होते चला गया. नरेंद्र मोदी ने गरीबी रेखा से ऊपर निकालने का काम किया है. राहुल गांधी को प्रायश्चित करना चाहिए.
अब राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति निश्चित
गिरिराज सिंह ने कहा कि इनके पापा राजीव गांधी ने कहा था कि बेगूसराय में पेट्रोल केमिकल्स खुलेगा, नहीं खुला. नरेंद्र मोदी ने 25 हजार करोड़ लगा कर हल्दिया से तेल ला करके बिहार सरकार को भी 9000 करोड़ 10000 करोड़ टैक्स देने का काम किया. पेट्रोल केमिकल्स भी खुलेगा, फर्टिलाइजर्स भी खुलेगा, बंद हुआ था वह भी खुला. नरेंद्र मोदी ने केवल बिहार का ही नहीं पूरे देश का विकास किया है. इससे पूर्व बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डुबोते हैं. अब अंतिम में बिहार आ रहे हैं. कांग्रेस को अब राजनीतिक मोक्ष की प्राप्ति निश्चित है.
Also Read: अगले तीन माह में नक्सलमुक्त होगा बिहार, पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










