Bihar News: आरा में छेड़खानी से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, घटना की छानबीन में जुटी पुलिस

सुसाइड की सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: आरा में छेड़खानी से परेशान किशोरी ने आत्महत्या कर ली है. किशोरी की दादी की तहरीर पर मनीष व उसके भाई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
Bihar News: आरा के पवना थाना क्षेत्र में किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. किशोरी के परिजनों की ओर से छेड़खानी से तंग आकर उसके द्वारा खुदकुशी करने का आरोप लगाया जा रहा है, इसे लेकर मृत किशोरी की दादी के बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. पुलिस के अनुसार प्राथमिकी में गांव के ही मनीष कुमार और उसके भाई रवि पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है. मंगलवार रात मनीष और उसके भाई द्वारा छेड़छाड़ करते पकड़े जाने के बाद लोक-लाज की डर से उसने जान दे दी.
किशोरी के परिजनों का आरोप
पुलिस के अनुसार प्राथमिकी में कहा गया है कि मनीष और उसके भाई द्वारा किशोरी के साथ हमेशा छेड़खानी की जाती थी. ऐसे में पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. वैज्ञानिक तरीके से भी मौत के कारणों की तफ्तीश की जा रही है. बता दें कि मंगलवार की रात मनीष कुमार किशोरी से मिलने उसके घर गया था. रात के अंधेरे में वह किशोरी की छत पर चढ़ा हुआ था. तभी किशोरी के परिजनों द्वारा उसे पकड़ लिया गया और जमकर धुनाई कर दी गई. उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.
बिहार की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पूरे मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है. तब एसपी राज के निर्देश पर एएसपी परिचय कुमार जांच करने पहुंचे थे. उधर, उस मामले में मनीष के पिता के बयान पर मारपीट और हत्या के प्रयास की नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उस मामले में पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी के दो घरवालों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




