Bihar News: तेलंगाना फैक्ट्री हादसे की जांच को बिहार सरकार ने गठित की तीन सदस्यीय टीम, दो मजदूरों की गई जान

विस्फोट के बाद लगी आग की तस्वीर
Bihar News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले की सिगाची इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे में बिहार के दो श्रमिकों की मौत और 16 घायल हुए हैं. सरकार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है.
Bihar News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 35 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. 30 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा 30 जून की सुबह करीब 8:15 बजे पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज की रिएक्टर यूनिट में हुआ था. उस वक्त फैक्ट्री में 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे. धमाका इतना जोरदार था कि कुछ मजदूरों के शरीर 100 मीटर दूर तक जा गिरे.
पहली बार बिहार सरकार भेजेगी टीम
इस दुर्घटना में बिहार के दो श्रमिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 मजदूर घायल हुए हैं. बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. मंत्री ने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष कमेटी गठित की गई है. यह पहली बार है जब बिहार सरकार किसी बाहरी राज्य में फैक्ट्री हादसे की जांच के लिए टीम भेज रही है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दी जाएगी सहायता राशि
बिहार सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक श्रमिकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्रम मंत्री ने ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ की भी जानकारी दी. इस योजना के तहत बिहार पहला ऐसा राज्य होगा, जो युवाओं को इंटर्नशिप के लिए मासिक वित्तीय सहायता देगा. इस साल 18 से 28 आयु वर्ग के 5000 युवाओं को इंटर्नशिप हेतु हर माह राशि दी जाएगी. अगले वर्ष से अगले पांच वर्षों तक हर साल 20000 युवाओं को ₹4000 से ₹6000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Patna Airport पर आया लेटेस्ट अपडेट, 13 विमानों की पार्किंग के लिए एप्रॉन एरिया का किया जा रहा विस्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




