VIDEO: राहुल गांधी ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाया, दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा का वीडियो देखिए...

Updated:
विज्ञापन
rahul gandhi darbhanga| Rahul Gandhi made Priyanka sit on a bullet during the Voter Rights Yatra
राहुल गांधी ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाया

Voter Adhikar Yatra: बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन दरभंगा से शुरुआत हुई. प्रियंका गांधी को बुलेट पर बिठाकर राहुल जनता के बीच उतरे, जहां कार्यकर्ताओं और लोगों की भारी भीड़ जुटी. शाम तक यह यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंचेगी, जहां एमके स्टालिन और अन्य नेताओं के शामिल होने से विपक्षी ताकत का प्रदर्शन होगा.

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का 11वां दिन पूरी तरह से सियासी रंग में डूबा रहा. दरभंगा से यात्रा की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बुलेट पर बैठाकर जनता के बीच नया संदेश देने की कोशिश की. सड़क पर जगह-जगह लोगों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी, जिसने माहौल को चुनावी उत्सव में बदल दिया. इस वीडियो को कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है- ”हमारे हौसले देखकर तूफानों ने रास्ता बदल लिया.”

दरभंगा से मुजफ्फरपुर तक सफर

राहुल गांधी ने दरभंगा में लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय की. इसके बाद उनका काफिला मुजफ्फरपुर की ओर रवाना हुआ. शाम 4 बजे के करीब यात्रा गायघाट पहुंचेगी और यहां से आगे बोचहां, मीनापुर और औराई विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों से संवाद करेगी. यह पूरा इलाका राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जाता है.

विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन

https://twitter.com/INCIndia/status/1960576273501004268?t=LaMlH-eEIKVpzIlemn3Ruw&s=19

इस यात्रा को विपक्षी एकता का बड़ा मंच माना जा रहा है. मुजफ्फरपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भी इस यात्रा में जुड़ने की चर्चा तेज है. इससे महागठबंधन और विपक्षी दलों के बीच तालमेल का स्पष्ट संदेश जनता तक पहुंच रहा है.

Also Read: तेजस्वी को CM बनाने पर कांग्रेस खामोश क्यों? राहुल गांधी की रणनीति के पीछे क्या है बिहार का सियासी गणित? पढ़िए इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन