Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, ‘नॉन वेजिटेरियन हैं गिरिराज सिंह”, जमकर खाते हैं मीट-मुर्गा

Edited by Prashant Tiwari
Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Bihar Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने दावा किया है कि केंद्र की मोदी कैबिनेट में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह नॉन वेजिटेरियन हैं. बता दें कि बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है नेता एक दूसरे पर लगातार तीखे हमले कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की लड़ाई अब पर्सनल होती जा रही है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एक सवाल का जवाब देते हुए बड़ा दावा किया है. दरअसल, सपा मुखिया शुक्रवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे गिरिराज सिंह को लेकर सवाल किया. सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, “अरे वह खुद नॉन वेजिटेरियन हैं.” 

नमक हराम हैं मुस्लमान: गिरिराज सिंह

दरअसल, केंद्र की मोदी कैबिनेट में कपड़ा मंत्री ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा, “वो नमक हराम हैं. केंद्र की मोदी सरकार हो या राज्य की नीतीश वो मुस्लिमों के लिए नीति लाती है. मुस्लिम समाज के लोग इसका जमकर फायदा उठाते हैं लकिन वोट नहीं देते हैं.” 

यूपी के एक्स सीएम अखिलेश यादव
यूपी के एक्स सीएम अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने गिरिराज सिंह को घेरा

इसी सवाल को जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से पूछा तो उन्होंने कहा कि अरे वह खुद नॉन वेजिटेरियन है. कोई हमें यह बताइए हमारे साथी बहुत सवाल पूछ रहे हैं. हमारा तो उनसे एक ही सवाल है. क्या सनातन के लोग नॉन वेजिटेरियन खा सकते हैं कि नहीं खा सकते हैं? बस इतना बता दें हमें. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ललन सिंह भी गिरिराज सिंह को बता चुके हैं नॉन वेजिटेरियन 

बता दें कि यह कोई पहली बार नही हैं जब गिरिराज सिंह के खाने को लेकर किसी नेता ने टिप्पणी की है. अखिलेश यादव से पहले मोदी कैबिनेट में मंत्री और जेडीयू के नेता ललन सिंह ने भी लोकसभा में कहा था कि गिरिराज सिंह खुद तो मछली खाते हैं लेकिन उन्हें नहीं खिलाते हैं. 

इसे भी पढ़ें: Bihar: ब्रेड पकौड़े में जहर मिला पत्नी ने खिलाया, अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा पति 

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन