Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप के ऐलान से लालू परिवार में मचेगा हड़कंप, बोले- अगर तेजस्वी महुआ से ….

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jul 2025 4:41 PM

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav की फाइल फोटो

Tej Pratap Yadav: राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर सियासी माहौल गर्मा दिया है. तेजस्वी के महुआ से चुनाव लड़ने की चर्चा पर तेज प्रताप ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे वहां से लड़ेंगे, तो वे राघोपुर से ताल ठोकेंगे.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: राजद चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है. वे महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं. वहीं, जब तेजस्वी यादव के महुआ से चुनाव लड़ने की अटकलों पर सवाल हुआ तो तेज प्रताप ने कहा, “अगर तेजस्वी महुआ से लड़ेंगे, तो मैं राघोपुर से लड़ूंगा.”

तेज प्रताप ने साफ-साफ कहा कि राजनीति और पारिवारिक संबंध अलग हैं. उन्होंने दावा किया कि महुआ में विकास उनके प्रयासों से हुआ और यदि आरजेडी यहां से उम्मीदवार उतारती है तो जनता उसे हराकर जवाब देगी.

2015 में बने थे विधायक

साल 2015 में तेज प्रताप ने महुआ से अपना पहला चुनाव जीता था. 2020 में उन्होंने हसनपुर से जीत दर्ज की। इस समय महुआ से आरजेडी के मुकेश रौशन विधायक हैं. दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने राघोपुर से 2015 और 2020 में जीत हासिल की थी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नई टीम बनाई

नेता तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ की शुरुआत की है. यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक खुला मंच है. यहां हर व्यक्ति को जुड़ने और काम करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि लगातार लोग इससे जुड़ रहे हैं और सभी के लिए इसके दरवाजे खुले हैं. फिलहाल नई पार्टी बनाने की कोई योजना नहीं है.

कुछ समय पहले तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से किनारे कर दिया गया था. एक सोशल मीडिया पोस्ट में वे अनुष्का यादव के साथ नजर आए थे और सार्वजनिक रूप से अपने प्रेम का इजहार किया था. यह तस्वीर और पोस्ट वायरल होते ही राजनीतिक और पारिवारिक हलकों में हलचल मच गई थी. शुरू में तेज प्रताप ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया था. लेकिन बाद में उन्होंने खुद स्वीकार किया कि वह पोस्ट उन्होंने ही शेयर किया था.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 18 जिलों में आंधी-तूफान चलने के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन