Bihar Election 2025: नीतीश के मंत्री ने माई बहिन योजना को बताया फर्जी, रोहिणी मामले पर लालू परिवार को घेरा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Sep 2025 11:18 AM
मंत्री संजय सरावगी की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: दरभंगा में मंत्री संजय सरावगी ने लालू परिवार और तेजस्वी यादव की ‘माई-बहिन योजना’ पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस परिवार में घर की महिला का सम्मान नहीं होता, वही बिहार की महिलाओं को सम्मान देने का दावा कैसे कर सकता है. योजना को उन्होंने फर्जी और भ्रामक बताया.
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच दरभंगा में मंत्री संजय सरावगी ने लालू परिवार और उनके बहुचर्चित ‘माई-बहिन योजना’ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस परिवार में महिला सदस्य का सम्मान खुद घर के अंदर नहीं हो रहा, वही लोग बिहार की महिलाओं को सम्मान देने का दावा कैसे कर सकते हैं.
घर के भीतर महिला सम्मान पर सवाल
मंत्री संजय सरावगी ने कहा, “जिस बहन की किडनी पर घर का मुखिया जिंदा है, उसी घर में एक बहन का सम्मान नहीं हो रहा, बल्कि उसका अपमान किया जा रहा है. जो अपने घर की महिला का सम्मान नहीं कर सकते, वे बिहार की महिला का क्या सम्मान करेंगे.” उनका यह बयान लालू परिवार के आंतरिक विवाद और महिला सम्मान को लेकर उठाए जा रहे सवालों को और हवा देता है.
‘माई-बहिन योजना’ फर्जी और भ्रामक
तेजस्वी यादव की ‘माई-बहिन योजना’ पर संजय सरावगी ने तीखा हमला करते हुए कहा कि यह योजना पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है. उन्होंने कहा कि “सरकार बनने से पहले ही महिलाओं से फॉर्म भरा जा रहा है, जिसमें आधार और बैंक विवरण मांगे जा रहे हैं. किसी भी योजना को लागू करने के लिए सरकार बननी चाहिए, कैबिनेट की स्वीकृति और बजट आवंटन होना जरूरी है. इस योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं की बैंक और आधार जानकारी इकट्ठा करना है, जिससे बाद में साइबर फ्रॉड हो सकता है.”
परिवार में वर्चस्व की लड़ाई
मंत्री ने आगे कहा कि लालू परिवार के भीतर ही आज वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. घर के अंदर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में बिहार की जनता महिला सम्मान की उम्मीद कैसे रख सकती है. दरभंगा में संजय सरावगी का यह हमला लालू परिवार और उनके चुनावी नारे के खिलाफ सियासी तीर की तरह देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










