हो गया फैसला, बिहार चुनाव में नहीं उतरेंगे मुकेश सहनी, डिप्टी सीएम पद पर अडिग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Oct 2025 4:47 PM

विज्ञापन

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) मुखिया मुकेश सहनी

Bihar Election 2025: मुकेश सहनी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उम्मीदवार नहीं बनेंगे. उन्होंने महागठबंधन में बने रहने का फैसला किया है. सहनी ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर वे डिप्टी सीएम बनेंगे.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) मुखिया मुकेश सहनी ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा न लेने का एलान किया है. पहले उन्होंने दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वे खुद मैदान में नहीं उतरेंगे. सहनी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उनका लक्ष्य डिप्टी सीएम बनना है. उन्होंने राज्यसभा जाने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है.

गौड़ा बौराम सीट से नामांकन करने वाले थे मुकेश

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच गुरुवार रात तक वीआईपी, राजद और कांग्रेस के बीच समझौता हो गया था. वीआईपी की ओर से बताया गया था कि मुकेश सहनी शुक्रवार को गौड़ा बौराम सीट से नामांकन करने वाले हैं. लेकिन नामांकन के आखिरी दिन राजद उम्मीदवार अफजल अली ने उसी सीट से अपना पर्चा दाखिल कर दिया. इसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि सहनी चुनाव लड़ेंगे या नहीं.

प्रचार करते नजर आएंगे सहनी

शुक्रवार दोपहर मुकेश सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि वे इस चुनाव में उम्मीदवार के रूप में नहीं उतरेंगे, बल्कि अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे. उन्होंने यह भी कहा, “मेरा लक्ष्य राज्यसभा नहीं, बल्कि डिप्टी सीएम बनना है, जब महागठबंधन की सरकार बनेगी.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

VIP के खाते में क्या

वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि गठबंधन में वीआईपी को 15 सीटें मिली हैं. इसके अलावा राजद ने एक राज्यसभा और दो विधान परिषद (MLC) सीटें देने का आश्वासन भी दिया है.

ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि जब सहनी खुद विधायक नहीं बनेंगे, तो क्या वे विधान परिषद (MLC) के रास्ते सरकार में शामिल होंगे? पार्टी सूत्रों के मुताबिक वे अपनी डिप्टी सीएम की मांग पर अडिग हैं और संभव है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर एमएलसी के रूप में सरकार का हिस्सा बनें.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव को लेकर NDA ने तैनात किये 243 उम्मीदवार, देखिये बीजेपी, जदयू, हम, रालोमो और लोजपा (रा) की लिस्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन