Bihar News: सिंदूरदान से पहले विवाह मंडप से दुल्हा हुआ फरार, शादी खर्च लौटाने पर अड़े रहे लड़की वाले

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :08 May 2025 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत करने के दौरान की ये तस्वीरें

पंचायत करने के दौरान की ये तस्वीरें

Bihar News: मोतिहारी में सिंदूरदान से पहले विवाह मंडप छोड़कर दुल्हा फरार हो गया. सूचना मिलते ही घराती-बराती दोनों दुल्हा को खोजने लगे, लेकिन दुल्हा का कहीं भी अता पता नहीं चला. जब सुबह हुआ तो दुल्हा अपने घर पर मिला.

विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र में एक शादी समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां वरमाला के बाद सभी रश्म रिवाजों को पूरा कर सिंदूरदान के वक्त ही पेशाब करने के बहाने दुल्हा विवाह मंडप से फरार हो गया. उसके बाद कुछ देर तक वहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा. गांव व आस पास में खोज भी हुई, लेकिन दुल्हा मिला नहीं. यह घटना निमोइया गांव की है, जहां सात मई दिन बुधवार की रात में रीति रिवाजों के साथ विवाह कार्य पूरा किया जा रहा था.

मंडप से फरारी के बाद गांव में मची रही अफरा तफरी

जानकारी के अनुसार बनकटवा प्रखंड अंतर्गत निमोइया गांव निवासी हरेंद्र महतो के दुसरी पुत्री की शादी थी. जिसमें बनकटवा प्रखंड के जोलगांवा गांव निवासी रमेश महतो के पुत्र अनोज कुमार दूल्हा बनकर साज- बाज के साथ दरवाजे पर बरात लेकर पहुंचा था. फिर शुरू हुआ वरमाला. जिसके बाद बाराती खाने-पीने में मस्त रहे और विवाह मंडप में शादी की रश्में शुरू हो गयी. अधिकांश रश्में पूरी हो चुकी थी . अब सिंदुरदान की तैयार चल रही थी, जहां सिंदूरदान के ठीक पहले दूल्हा पेशाब के बहाने मंडप से बाहर निकलकर फरार हो गया. जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मची रही. काफी खोज बिन के बाद भी दूल्हा को ढूंढा नहीं जा सका.

अपने घर से पकड़ा गया दूल्हा

जानकारी मिली कि दुल्हा मंडप से फरार होकर अपने घर पहुंच गया है. उसके बाद गुरुवार की सुबह वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पकड़ कर निमोइया लाया और स्थानीय सरपंच रामनरेश यादव के समक्ष इसकी पंचायत बैठाई गई. तब लड़का अनोज कुमार ने पैर दर्द का बहाना बनाते हुए इधर-उधर की बातें बनाकर पंचों को भरमाने लगा. वहीं सरपंच रामनरेश यादव ने दूल्हे की मंशा को भांपते हुए फैसला सुनाया कि लड़का किसी और लड़की से प्रेम करता है, इसलिए यह शादी नहीं होगी. किन्तु वर पक्ष के लोग लड़की वाले को शादी में हुए खर्चे को लौटाएंगे. हालांकि यह खबर लिखने तक पंचायत का दौर जारी था.

Also Read: Bihar News: पूर्वी चम्पारण का मधुबन बना नगर निकाय, अब शहरों की तर्ज पर होगा इस क्षेत्र का विकास

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन