Shivani Shukla Constituency Result: लंदन से चुनाव लड़ने आई थी बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी, वोटर्स ने किया रिजेक्ट

Updated:
विज्ञापन
Lalganj Election Result 2025 sanjay kumar singh win against Munna Shukla daughter Shivani

आरजेडी प्रत्याशी शिवानी शुक्ला

Shivani Shukla Constituency Result: बिहार की लालगंज विधानसभा सीट पर बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला का बुरा हाल हो गया है. वह चुनाव हार गई हैं. शिवानी शुक्ला आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही थी. लेकिन, बीजेपी के संजय कुमार सिंह ने उन्हें हरा दिया है.

विज्ञापन

Shivani Shukla Constituency Result: लालगंज सीट पर आरजेडी की टिकट से चुनाव लड़ रही बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला चुनाव हार गई हैं. बीजेपी के संजय कुमार सिंह ने उन्हें बड़े वोटों के अंतर से हरा दिया है. इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक, 32 राउंड में वोटों की गिनती होने वाली थी जो कि पूरी हो गई है. बीजेपी के संजय कुमार सिंह को 127650 वोट मिले जबकि शिवानी शुक्ला को 95483 वोट मिले हैं.

लंदन से बिहार में आकर लड़ी चुनाव

लालगंज की सीट पर प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से अमर कुमार सिंह भी चुनावी मैदान में थे. लेकिन 4215 वोट लाकर काफी पीछे रह गये हैं. मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला पहली बार चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रही थी. लंदन में शिवानी शुक्ला ने अपनी पढ़ाई की थी. इसके बाद वे बिहार आकर आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही थी. लेकिन, बिहार की जनता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है.

वोटिंग से पहले सरकार को चेताया

बिहार चुनाव की वोटिंग से पहले शिवानी शुक्ला का बड़ा बयान उस वक्त आया था जब उनके पिता मुन्ना शुक्ला को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जा रहा था. एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला था. दरअसल, इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए ये कहा था कि उनके पिता को जान से मारने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने सरकार को चेताया भी कि अगर उनके पिता को एक खरोंच भी आई तो वे सरकार को छोड़ेंगी नहीं.

लालगंज की सीट पर था कड़ा मुकाबला

मालूम हो, इस सीट पर आरजेडी की शिवानी शुक्ला और बीजेपी के संजय कुमार सिंह के बीच बेहद कड़ा मुकाबला माना जा रहा था. लेकिन, आखिरकार लालगंज की जनता ने संजय कुमार सिंह को समर्थन दिया. इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुन्ना शुक्ला ने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा था. लेकिन, वे यहां से हार गये थे. इस सीट से 2020 में राकेश कुमार को बीजेपी के संजय कुमार सिंह ने 26,299 वोट के अंतर से पछाड़ दिया था.

Also Read: Maithili Thakur Constituency Result: अलीनगर में मैथिली ठाकुर ने गाड़ा झंडा, तेजस्वी के कैंडिडेट की निकाली हवा

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन