Jitan Ram Manjhi: जिस बात से चिराग खफा उसी पर मांझी को गर्व, बिहार एनडीए के दो नेता फिर आमने-सामने

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jul 2025 4:32 PM

विज्ञापन

Chirag Paswan and Jitan Ram Manjhi

Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चिराग अभी राजनीति में नया-नया आये हैं. इसलिए वो लॉ एंड आर्डर पर सरकार को घेर रहे हैं. चिराग पासवान ने कहा था कि मुझे दुख है कि मैं यहां ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध पूरी तरह बेकाबू हो गया है.

विज्ञापन

Jitan Ram Manjhi: बिहार एनडीए के दो छोटे सहयोगी दलों के प्रमुख नेता एक बार फिर लॉ एंड ऑर्डर के मामले पर आमने सामने हैं. बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान ने कहा, “मुझे दुख है कि मैं यहां ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध पूरी तरह बेकाबू हो गया है. इस पर नियंत्रण पाना बेहद जरूरी है. अन्यथा बिहारियों की जिंदगी से होता खिलवाड़ बिहार को बहुत बुरे अंजाम तक ले जाएगा.” चिराग के बयान पर जीतनराम मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

चिराग बोले- जल्द लगाना होगा लगाम

चिराग ने कहा, “अपराध के बढ़ने की वजह चुनाव भी हो सकता है. मेरा भी मानना है कि सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन फिर भी इसे नियंत्रित करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है. जिस तरह से बिहार में एक के बाद एक हत्याएं, अपहरण, लूटपाट, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हुई हैं और अब ऐसा लग रहा है जैसे प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से असमर्थ है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमारे राज्य में बेहद भयावह स्थिति पैदा हो जाएगी.”

जीतन राम मांझी का बयान

जीतन मांझी बोले- लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ठीक

हम नेता से पत्रकारों ने चिराग पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया देने को कहा तो इसके जवाब में मांझी ने कहा कि बच्चा जब जन्म लेता है और बरसात होती है तो उसको लगता है कि यही समुद्र है. चिराग पासवान को भी ऐसा ही लग रहा है. उनका अनुभव कम है. बिहार में कितना काम हुआ है वो किसी से छुपा नहीं है. लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति उतनी भी बुरी नहीं है जितना चिराग बता रहे हैं.

अपने X पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मुझे खुशी है कि मैं बिहार में एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जो अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं करती. जो हर अपराधिक घटनाओं का ना केवल खुलासा करती है बल्कि वारदातों में शामिल अपराधियों को सलाखो के भीतर भेजती है. हमें गर्व है कि बिहार में NDA नेतृत्व में सुशासन की सरकार है.”

बता दें कि चिराग पासवान कई बार बढ़ते अपराध के मुद्दे पर एनडीए सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं. मीडिया में आकर उन्होंने बिहार सरकार से सवाल करते हैं. चिराग जब-जब सवाल करते हैं जीतन मांझी सामने आकर उन्हें घेरते हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा फेरबदल, सुधाकर को किसान तो कुशवाहा को मिली युवा प्रकोष्ठ की कमान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन