Bihar Election 2025: बिहार के पूर्व सीएम का दावा, बोले- 122 में से 80 सीट जीतेंगे, महिलाओं का मिल रहा अपार समर्थन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Nov 2025 4:44 PM

विज्ञापन

जीतन राम मांझी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सेकंड फेज की वोटिंग के बीच बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. दूसरे फेज में भी हम दो-तिहाई सीट पर जीत दर्ज करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है. दोपहर 3 बजे तक बिहार के 60 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया. यह आंकड़ा 2020 विधानसभा चुनाव से ज्यादा है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और एनडीए सहयोगी दल हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि इस बार एनडीए को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.

उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. इस चरण में भी महिलाओं का रुझान एनडीए के पक्ष में दिखाई दे रहा है. मांझी ने विश्वास जताया कि 122 सीटों में से कम से कम 80 सीटों पर एनडीए की जीत तय है.

बिहार में विकास की रफ्तार थमनी नहीं चाहिए

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार थमनी नहीं चाहिए. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी हमेशा एनडीए के साथ इसलिए रही है क्योंकि इस गठबंधन ने राज्य को सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई दिशा दी है. जनता अब विकास चाहती है, न कि अव्यवस्था. उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाता इस बार फिर से विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में वोट दे रहे हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गया में 3 बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

जीतन राम मांझी की हम पार्टी कुल 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इमामगंज से उनकी बहू दीपा कुमारी मैदान में हैं. टिकारी से अनिल कुमार, बाराचट्टी से समधन ज्योति देवी, अतरी से रोमित कुमार, सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी और कुटुंबा से ललन राम चुनावी दंगल में हैं. इन सभी उम्मीदवारों का भविष्य आज ईवीएम में कैद हो जाएगा. दूसरे चरण में भी मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. दोपहर 3 बजे तक कुल 60.4 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जबकि गया में अब तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में वोटिंग के बीच बीजेपी का राजद पर बड़ा आरोप, कहा- तेजस्वी ने मुकेश सहनी के कनपट्टी पर ही कट्टा लगा दिया

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन