बिहार में वोटिंग के बीच बीजेपी का राजद पर बड़ा आरोप, कहा- तेजस्वी ने मुकेश सहनी के कनपट्टी पर ही कट्टा लगा दिया
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Nov 2025 1:25 PM
तेजस्वी यादव
Bihar Election 2025: बिहार में जारी वोटिंग के बीच NDA और महागठबंधन में सोशल मीडिया पर आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. राजद ने X पर कहा कि बीजेपी के लोग जदयू को वोट नहीं डाल रहे तो बीजेपी ने कहा कि तेजस्वी ने मुकेश सहनी के कनपट्टी पर कट्टा लगा दिया.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बीच सोशल मीडिया पर वॉर शुरू हो गया है. राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “BJP-LJP वाले JDU को वोट नहीं डलवा रहे और JDU वाले BJP-LJP को वोट नहीं डलवा रहे! इस बात से BJP, LJP या JDU के किसी भी नेता ने पूरे चुनाव में कभी भी इंकार किया?” राजद ने इस पोस्ट के जरिये NDA की एकजुटता पर सवाल उठाया. इसके बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है.
मुकेश सहनी के बहाने राजद पर साधा निशाना
राजद के आरोपों पर बीजेपी ने X पर लिखा, “लालू परिवार के खिलाफ सहनी समाज बहुत आक्रोशित है. इसका असर ग्राउंड पर आज दिख रहा है. हद तो तब हो गई, जब तेजस्वी ने सीधा मुकेश सहनी के कनपट्टी पर ही कट्टा लगा दिया. मुकेश सहनी को इस तरह महागठबंधन में दबाया गया कि ना उनको चुनाव लड़ने दिया गया. ना ही मुकेश साहनी के भाई को चुनाव भी लड़ने दिया गया. अब तो मुकेश साहनी को उनके अपने मन से बोलने भी नहीं दे रही आरजेडी.”
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जदयू ने राजद के आरोपों पर दिया जवाब
राजद के सोशल मीडिया पोस्ट पर जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “जब हार तय दिख रही है तो विपक्ष अब झूठ और भ्रम फैलाने में जुट गया है. लेकिन बिहार की जनता अब जागरूक है. उनकी चालें नाकाम होंगी. एनडीए बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता फिर से एनडीए को प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद दे रही है.”
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस गांव में 20 साल बाद हो रही वोटिंग, ड्रोन से ली गई तस्वीर में देखिये माहौल
हम पांच पांडव की तरह एकजुट- जदयू सांसद
जदयू सांसद संजय झा ने राजद के आरोपों पर कहा कि NDA के पांचो दल पांच पांडव की तरह एकजुट हैं और विकसित बिहार के निर्माण के लिए संकल्पित हैं. महाठगबंधन ने पहले ढपोरशंखी घोषणाओं के जरिए जनता को बरगलाने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन जब दाल नहीं गली तो हताश होकर NDA के बारे में झूठ फैलाना शुरू कर दिया है! बिहार की जागरूक जनता सब देख रही है. 14 नवंबर को फिर साबित होगा- झूठे का मुंह काला, सच्चे का बोलबाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










