प्रशांत किशोर के आरोपों पर सम्राट चौधरी का पलटवार, कहा- पूरे देश को लूट के आया है, सबका हिसाब होगा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Sep 2025 7:07 PM

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है. प्रशांत किशोर ने जदयू नेता और मंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है. सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए पीके की कमाई, संपत्ति और फंडिंग पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर लगातार जदयू और बीजेपी नेता पर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं. सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने सम्राट चौधरी पर 1995 के तारापुर हत्याकांड में गलत उम्र का सर्टिफिकेट देकर जेल से छूटने का आरोप लगाते हुए बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की है.

इसके अलावा पीके ने सम्राट का नाम शिल्पी-गौतम केस से जोड़ते हुए उनसे कुछ सवाल किये हैं. जब बिहार में राजद की सरकार थी और राबड़ी देवी सीएम थी तब 1999 में शिल्पी जैन और गौतम सिंह की मौत ने राज्य ही नहीं पूरे देश को हिला कर रख दिया था. इस केस में राबड़ी देवी के भाई साधु यादव का नाम भी आ था. अब तमाम आरोपों पर सम्राट चौधरी ने पीके पर पलटवार किया है.

क्या बोले सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी कैबिनेट में साथी विजय सिन्हा के घर कार्यक्रम में भाग लेने गए थे. यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा, “1995 में हमलोगों को जेल में डाल दिया गया था. मेरे घर के कुआं में लालू यादव के गुंडे और पुलिस ने पेशाब कर दिया था. मेरे घर के 22 लोगों को जेल में डाल दिया था. तब नीतीश कुमार 7 किलोमीटर तक मेरे लिए पैदल चले और आंदोलन किया. ह्यूमन राइट कमीशन ने लालू सरकार पर कार्रवाई की और मेरे परिवार को पेनाल्टी दिया.”

शिल्पी गौतम हत्याकांड पर चौधरी ने कहा, “इस केस में पूरी तरह जांच सीबीआई ने किया. हमलोगों को कुछ पता भी नहीं है. जिस राकेश की बात ये करते हैं वो हाजीपुर का रहने वाला है. जो आरोप लगा रहा है वो पूरे देश को लूट के आया है.”

प्रशांत किशोर की कमाई पर उन्होंने कहा, “उन्होंने कहा कि हमें 241 करोड़ रुपया फी मिला. जब राजनीति में नहीं थे तब पैसा क्यों नहीं लिए. अब राजनीति में आये हो तो हिसाब देना होगा. कोई सेल कंपनी जिसकी औकात 10 लाख की है वो 10 करोड़ कैसा चंदा दे सकता है? और आते के साथ पटना के पाटलिपुत्र में तुम्हारे पास 32 करोड़ का जमीन कैसे आ गया. सबका हिसाब होगा.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: 241 करोड़ 3 साल में, पार्टी को 98 करोड़ चंदा दिया, पीके ने अपनी कमाई पर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन