ePaper

Bihar Politics: बिहार को “क्राइम कैपिटल” कहे जाने पर भड़के नित्यानंद, बोले- अब वो समय चला गया

Updated at : 15 Jul 2025 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Politics: बिहार को “क्राइम कैपिटल” कहे जाने पर भड़के नित्यानंद, बोले- अब वो समय चला गया

Bihar Politics: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी के "क्राइम कैपिटल" कहने पर पलटवार किया है. साथ ही उन्होंने बिहार में अपराध पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए लालू राज को "जंगल राज" बताया. उन्होंने वोटर लिस्ट निरीक्षण पर महागठबंधन की आपत्ति पर भी अपने विचार रखे.

विज्ञापन

Bihar Politics: पटना. राहुल गांधी द्वारा बिहार को “क्राइम कैपिटल” कहे जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को वो दिन याद करने चाहिए, जब बिहार की हालत बदतर थी. आज राज्य में विकास हो रहा है, किसानों और छात्रों के लिए काम हो रहा है, लोगों की आय बढ़ी है, और हर तरफ खुशहाली है. कम से कम राहुल गांधी को इन बदलावों से प्रसन्नता होनी चाहिए. बिहार की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर पत्रकारों की ओर से पूछे गये सवाल का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जवाब दे रहे थे.

सीएम हाउस था कभी क्रिमिनल का गेस्ट रूम’

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज अगर छिटपुट अपराध की घटनाएं हो रही हैं, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी हो रही है. अपराधियों को सजा दिलाई जा रही है, जो पहले नहीं होता था. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के शासनकाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव के जमाने में मुख्यमंत्री आवास में अपराधियों का जमावड़ा होता था. वहां गेस्ट रूम भी उनके लिए बनाए जाते थे. मंत्रियों के यहां अपराधी आवभगत पाते थे. आज वो समय नहीं है. अब अपराध हो रहा है, तो कानून भी काम कर रहा है. नित्यानंद राय ने लालू राज को “जंगल राज” कहे जाने को सही ठहराते हुए कहा कि उस समय अपराधियों को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब स्थिति अलग है.

किसी भारतीय नहीं कटेगा नाम

बिहार में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण पर महागठबंधन द्वारा उठाई गई आपत्तियों को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि चुनाव आयोग हर चुनाव से पहले मतदाता सूची का निरीक्षण करवाता है. अगर महागठबंधन को आपत्ति है, तो उन्हें बताना चाहिए कि डर किस बात का है. डर उन्हीं को लगता है, जो फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा लेते हैं. सही व्यक्ति को डरने की कोई ज़रूरत नहीं है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि किसी भारतीय नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा. विपक्ष लोगों में बीच बेवजह भ्रम फैलाने का काम कर रहा है.

Also Read: Bihar Politics: मंडल युग में 15 वर्षों से एक अदद विधायक बनने को संघर्ष कर रहा बीपी मंडल का परिवार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन