Bihar Election Result: तेजस्वी के करीबी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’, बोले- EVM मैनेजमेंट की सुनामी

Updated:
विज्ञापन
Shakti Singh Yadav

शक्ति सिंह यादव

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत हुई है. बीजेपी-JDU गठबंधन ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 200 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रच डाला है. धमाकेदार जीत से जहां एक ओर एनडीए कार्यकर्ता जश्न मनाते थक नहीं रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के खेमे में केवल निराशा और मायूसी छाई हुई है. एनडीए की विस्फोटक जीत पर तेजस्वी यादव के करीबी और RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने इसे एनडीए की जीत नहीं बल्कि मशीनरी मैनेजमेंट का परिणाम बताया है.

विज्ञापन

Bihar Election Result: बिहार चुनाव में एनडीए की विस्फोट जीत पर RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक्स पर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने महागठबंधन की हार के लिए EVM पर ठीकरा फोड़ दिया है. उन्होंने एक्स पर विस्फोट पोस्ट डाला है.

Bihar Election Result: वीडियो पोस्ट के जरिए शक्ति सिंह यादव ने एनडीए पर बोला हमला

शक्ति सिंह यादव ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा- “बिहार का चुनाव का परिणाम कोई आम परिणाम नहीं बल्कि मशीनरी मैनेजमेंट का परिणाम है. यहां EVM मैनेजमेंट की सुनामी आई जिसमें बिहार का लोकतंत्र बहता हुआ दिख रहा है. ध्यान रहे जो गुजराती कल पटना में था वो कल लखनऊ में होगा परसों कोलकाता में.”

बिहार की जनता अवाक है!

“जो लोग , जो पार्टियां पूरे चुनाव धरातल पर दिखाई नहीं दिया वो आज अर्श पर है और फर्श पर बैठे पलायन करने वाले मजदूर , किसान , बेरोजगार नौजवान को अर्श से ठेंगा दिखा रहे हैं. 2 करोड़ 90 लाख युवा जो बिहार से बाहर जाकर मजदूरी करते थे उनका सपना था कि उसका बिहार बदलेगा, उसे उसके बिहार में ही काम मिलेगा, उसे भी अपने परिजनों के साथ बिहार में ही रहने का मौका मिलेगा उसके सपनों को उन 2 करोड़ 90 लाख बिहारी युवाओं के सपने तब तक पूरे नहीं होने वाले जब तक ये मशीनरी मैनेजमेंट से चुनाव के परिणाम बदले जाते रहेंगे. हम जनादेश का सम्मान जरूर करते हैं लेकिन ये जनादेश मशीनरी मैनेजमेंट का हिस्सा है, ये बात पूरा बिहार जानता है.”

ये भी पढ़ें. Explainer: बिहार चुनाव 2025 में जदयू और भाजपा की प्रचंड जीत के कारण?

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन