Bihar Election 2nd Phase Voting: फुल एक्साइटेड दिखें फर्स्ट टाइम वोटर्स, जानिये मुद्दा पूछने पर क्या कहा

बिहार के फर्स्ट टाइम वोटर
Bihar Election 2nd Phase Voting: आज दूसरे फेज की वोटिंग का सिलसिला जारी है. कई ऐसे वोटर हैं जो पहली बार मतदान करने पहुंच रहे हैं. उन वोटर्स में गजब का उत्साह दिखा. इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था के अलावा कई महत्वपूर्ण मुद्दों का जिक्र किया.
Bihar Election 2nd Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दूसरे और आखिरी चरण का मतदान आज हो रहा है. दूसरे चरण में भी कई ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार वोट डालने पहुंच रहे हैं. फर्स्ट टाइम वोटरों के बीच उत्साह दिखा. पूरे एक्साइटमेंट के साथ उन्होंने अपने-अपने मुद्दे भी बताये. मुख्य रूप से उनके बीच शिक्षा को लेकर मुद्दा गरमाया दिखा.

बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय रसलपुर में मतदान केंद्र संख्या 252 पर पहली बार सोनल सिंह और अमरजीत कुमार ने मतदान दिया. इस दौरान सोनल सिंह ने कहा, पहली बार वोट देने के लिये काफी एक्साइटेड थी. स्टूडेंट्स को अपने फ्यूचर के लिये वोट देना जरूरी है. एक-एक वोट से छात्रों का भविष्य सुधर सकता है.

सीतामढ़ी जिले में भी कई पोलिंग बूथों पर मतदान को लेकर लंबी लाइन दिखी. यहां जारा नसीम ने पहली बार मतदान किया. जारा नसीम से जब उनका मुद्दा पूछा गया तो उन्होंने कहा, जो नई सरकार आयेगी वो नई शिक्षा और नई व्यवस्था लेकर आयेगी. इसी मकसद से वोट किया.

इसके अलावा भागलपुर विधानसभा में भी मतदाताओं में उत्साह दिखा. यहां अनु कुमारी पहली बार मतदान करने पहुंची थी. अनु कुमारी का कहना है कि उन्होंने महिलाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं उचित हो, उसे देखते हुए वोट की. इस तरह से लोकतंत्र के इस पर्व में नये वोटर्स भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










