Bihar Election 2025: 'मरना मंजूर लेकिन RJD में नहीं जायेंगे', चुनाव से पहले तेज प्रताप का बड़ा बयान, तेजस्वी पर भी खूब बरसे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 Oct 2025 9:31 AM

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव

Bihar Election 2025: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें मरना मंजूर है लेकिन आरजेडी में वापस जाना नहीं. इसके साथ ही तेजस्वी यादव से जुड़े सवाल पर कहा, सत्ता उसी को मिलती है जिसे जनता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव एक्शन मोड में हैं. चुनाव से पहले उन्होंने बड़ा बयान दे दिया है. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दो टूक जवाब दिया. तेज प्रताप यादव ने कहा, आरजेडी में वापस जाने से बेहतर हम मरना मंजूर करेंगे. तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं और वे लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे हैं.

‘मैं सत्ता का लालची नहीं हूं’

तेज प्रताप यादव से आरजेडी में वापस जाने को लेकर सवाल किया गया. जिस पर उन्होंने कहा, हम मरना मंजूर करेंगे लेकिन वहां लौटना नहीं. मेरी पार्टी जनशक्ति जनता दल है. मैं सत्ता का लालची नहीं हूं. मेरे लिये सिद्धांत और आत्मसम्मान सर्वोपरि है. मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा, जनता की सेवा करना मेरे लिये सबसे बड़ी बात है. लोग मुझ पर भरोसा करते हैं.

छोटे भाई तेजस्वी पर जमकर बरसे

तेज प्रताप यादव इस दौरान छोटे भाई तेजस्वी यादव से जुड़े सवाल पर खूब बरसे. दरअसल, महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी को सीएम फेस बनाने पर सवाल किया गया. इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा, सत्ता उसी को मिलती है जिसे जनता का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वह मेरा छोटा भाई है और मैं उसको आशीर्वाद ही दे सकता हूं. मैं सुदर्शन चक्र तो नहीं चला सकता. राजनीति में तरह-तरह की घोषणाएं होती रहती है.

‘माता-पिता का आशीर्वाद मेरे साथ’

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी से बातचीत होती है या नहीं, यह सवाल जब तेज प्रताप से किया गया तो उन्होंने कहा, बात नहीं होती है लेकिन उनका आशीर्वाद मेरे साथ है. मालूम हो, लालू यादव ने विवाद के बाद तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

महुआ में भरपूर समर्थन मिलने की कही बात

इस दौरान तेज प्रताप यादव ने महुआ में लोगों की तरफ से भरपूर समर्थन मिलने की बात कही. उन्होंने कहा, मैं राजनीति में आने से बहुत पहले से इस क्षेत्र से जुड़ा रहा हूं. इस सीट से उन्होंने जीत का दावा किया. साथ ही मुकेश रौशन को लेकर भी उन्होंने स्पष्ट किया कि आरजेडी विधायक मुकेश रौशन को किसी बड़ी चुनौती के रूप में नहीं देखते.

Also Read: Bihar Politics: झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार… छठ के नहाय-खाय वाले दिन लालू यादव NDA पर भड़के

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन