Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी चुनाव लड़ेंगी या फिर नहीं, सुपरस्टार ने खुद किया क्लियर

Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 Oct 2025 3:00 PM

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चंदा देवी

Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इसे लेकर भोजपुरी एक्टर ने बड़ा बयान दिया. खेसारी लाल यादव ने कहा कि उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं हैं. हालांकि, उन्होंने इस बार बदलाव लाने की अपील की.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बयानबाजी का दौर लगातार जारी है. इस बीच इस बार के चुनाव में कई भोजपुरी कलाकार भी भाग्य आजमा रहे हैं. ऐसे में चर्चा थी कि भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी भी चुनावी मैदान में उतर सकतीं हैं. लेकिन, सुपरस्टार ने खुद ही आज बड़ा बयान दिया कि उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं हैं.

मीडिया के सामने क्या बोलें खेसारी?

दरअसल, आज मीडियाकर्मियों की तरफ से खेसारी से उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने को लेकर ही सवाल किया गया. जिस पर सुपरस्टार ने कहा, उनकी पत्नी चुनाव लड़ना नहीं चाहती लेकिन वे उन्हें चुनाव लड़ने के लिये मना रहे हैं. अगर उनकी पत्नी मान जाती हैं तो ठीक और अगर मना कर देतीं हैं तो नहीं लड़ेंगी. ऐसे में क्या कुछ खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी का फैसला होता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

आरजेडी से लड़ने की थी चर्चा

पिछले दिनों चर्चा जोरों पर थी कि खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी छपरा सीट से आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ सकतीं हैं. हालांकि आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आरजेडी की उम्मीदवार सूची आने से पहले ही इस खबर ने पूरे इलाके में चुनावी तापमान बढ़ा दिया है.

क्या कहना है राजनीतिक विश्लेषकों का?

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अगर चंदा देवी मैदान में उतरती हैं तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. छपरा जैसी रणनीतिक सीट पर उनकी एंट्री सीधे-सीधे खेसारीलाल यादव के प्रभाव और लोकप्रियता से जुड़ जाएगी. माना जा रहा है कि खेसारी अपनी पत्नी की जीत को प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर मैदान में पूरी ताकत झोंक देंगे. क्योंकि उनके सामने भाजपा होगी. ऐसे में खेसारी अपनी पत्नी को मना पाते हैं या नहीं, इसका इंतजार है.

खेसारी ने की बिहार में बदलाव की बात

हालांकि, पत्रकारों से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने बदलाव की बात भी कही. खेसारी ने कहा, 17 महीने के कार्यकाल में तेजस्वी यादव ने बदलाव किया. ऐसे में इस बार इनको मौका मिलना चाहिए. बिहार में जो विकास चाहिए था वह अब तक नहीं हो पाया है. ऐसे में दूसरे को मौका जरूर देना चाहिए. खेसारी लाल यादव ने इस दौरान पवन सिंह और उनकी पत्नी को लेकर भी रिएक्शन दिया. इसके साथ ही तेजस्वी यादव के लिए खेसारी लाल यादव प्रचार करेंगे, यह भी बात उन्होंने कही.

Also Read: Bihar Election 2025: राघोपुर में तेजस्वी ने किया नामांकन, लालू-राबड़ी और मीसा भारती भी रहीं मौजूद

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन