Bihar Election 2025: हाथी पर सवार होकर नॉमिनेशन करने पहुंचे BSP कैंडिडेट, चैनपुर में गजब ही दिखा नजारा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Oct 2025 3:38 PM

विज्ञापन

हाथी पर सवार होकर पहुंचे बसपा प्रत्याशी धीरज कुमार सिंह

Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे फेज का नामांकन जारी है. ऐसे में आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी धीरज कुमार सिंह ने चैनपुर विधानसभा सीट के लिये नॉमिनेशन किया. धीरज कुमार सिंह इस दौरान हाथी पर सवार होकर भभुआ कार्यालय पहुंचे थे. यह नजारा देख उनके समर्थकों का जोश और भी बढ़ गया.

विज्ञापन

Bihar Election 2025, कैमूर, विकास कुमार सिंह: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई प्रत्याशी अपने-अपने अंदाज में नॉमिनेशन करने पहुंचे. पहले फेज का नॉमिनेशन 17 अक्टूबर को खत्म हो गया जबकि दूसरे फेज के लिये नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी धीरज कुमार सिंह ने चैनपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया.

धीरज कुमार का अंदाज लोगों के बीच आकर्षक

इस दौरान प्रत्याशी धीरज कुमार का अंदाज लोगों के बीच बेहद आकर्षक रहा. दरअसल, धीरज कुमार सिंह हाथी पर सवार होकर नामांकन करने भभुआ कार्यालय पहुंचे. जहां अन्य उम्मीदवार गाड़ी से या फिर पैदल ही आकर अपना नामांकन दाखिल कर रहे थे वहीं इस बीच बसपा के उम्मीदवार के द्वारा अपने चुनाव चिन्ह हाथी पर सवार होकर नामांकन किया जाना लोगों को आकर्षित कर रहा था.

हाथी पर सवार होकर पहुंचते ही समर्थकों का बढ़ा उत्साह

बसपा उम्मीदवार धीरज कुमार जैसे ही हाथी पर सवार होकर नामांकन के लिए भभुआ शहर में पहुंचे तो सभी की निगाहें हाथी और हाथी पर सवार प्रत्याशी के ऊपर ही था. धीरज कुमार सिंह के हाथी की सवारी को चैनपुर की जनता कितना पसंद करती है, यह तो आने वाला समय बताएगा. लेकिन नामांकन के दौरान उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा में रहा.

बसपा के लिये क्यों खास है चैनपुर की सीट?

दरअसल, चैनपुर विधानसभा सीट बहुजन समाज पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है. ऐसा इसलिये क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को पूरे बिहार में मात्र एक चैनपुर सीट पर ही जीत दर्ज हुई थी. पिछले बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले जमा खां इस बार जदयू में शामिल हो गए हैं. इसके बाद बहुजन समाज पार्टी ने चैनपुर से धीरज कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.

जीत को लेकर क्या बोले प्रत्याशी?

नामांकन करने पहुंचे धीरज कुमार सिंह ने कहा कि बसपा का चुनाव चिन्ह हाथी अब चैनपुर से चल दिया है जो कि नामांकन करने के बाद सीधे विधानसभा में ही जाकर रुकेगा. चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए हाथी पहली पसंद रही है. इस बार भी चैनपुर से हाथी की सवारी करने वाला ही विधानसभा में पहुंचेगा.

हाफ-पैंट और गंजी पहनकर पहुंचे थे प्रत्याशी

मालूम हो, इससे पहले गयाजी जिले के बेलागंज विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल रंजन कुमार ने हाफ पैंट और गंजी पहनकर नामांकन दाखिल किया. उनके इस अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. इसके अलावा प्रत्याशी साइकिल पर सवार होकर भी नामांकन करने पहुंचे थे. इस बीच अब बसपा के प्रत्याशी हाथी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे.

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार के इस जिले में हेलीपैड के पास ही करनी होगी जनसभा, गाइडलाइन जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन