Bihar Election 2025 : BJP ने 4 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, लेटर जारी कर लगाया ये गंभीर आरोप
Published by : Preeti Dayal Updated At : 27 Oct 2025 2:10 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Election 2025 : जेडीयू के बाद अब बीजेपी ने भी बड़ा एक्शन लेते हुए 4 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है. चारों नेताओं को बीजेपी ने 6 साल के लिये पार्टी से बाहर निकाला. एक लेटर जारी करते हुए निष्कासित किये गए नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये गए हैं.
Bihar Election 2025 : बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है. बीजेपी ने अपनी पार्टी के 4 नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया और उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया. इस बड़ी कार्रवाई से बिहार बीजेपी में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, चारो नेताओं को 6 साल के लिये पार्टी से निकाला गया है. इसके साथ ही लेटर जारी कर निष्कासित किये गए नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये गए.
इन 4 नेताओं को बीजेपी ने पार्टी से निकाला
जिन नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला गया उनमें कहलगांव विधानसभा सीट से पवन यादव, बहादुरगंज सीट से वरुण सिंह, गोपालगंज से अनूप कुमार श्रीवास्तव और बड़हरा सीट से सूर्य भान सिंह शामिल हैं. दरअसल, बीजेपी बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से लेटर जारी किया गया है. जिसमें इन पर आरोप लगाया गया कि ‘विधानसभा चुनाव 2025 में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं. आपका यह कार्य दल विरोधी है’.
6 साल के लिये 4 नेताओं को किया निष्कासित
लेटर में आगे यह भी लिखा गया, ‘दल विरोधी कार्य के कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है और पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है. ऐसे में आपको दल विरोधी इस गतिविधि के लिए निर्देशानुसार पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है’. यानी कि चारो बीजेपी नेताओं को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से बाहर कर दिया गया.
जेडीयू के बाद बीजेपी ने लिया कड़ा एक्शन
मालूम हो, बिहार चुनाव को लेकर टिकट नहीं मिलने के कारण कई नेताओं में नाराजगी है. ऐसे में वे बगावती तेवर दिखा रहे. दरअसल, टिकट नहीं मिलने से वे एक पार्टी को छोड़कर किसी दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इससे पहले जेडीयू ने भी कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. ऐसे में अब बीजेपी ने भी कड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी के अन्य नेताओं को भी सख्त मैसेज दे दिया है कि किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










