Bihar Chunav 2025: सीट बंटवारे से पहले मांझी का बड़ा एलान! बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो नहीं लड़ेंगे चुनाव, पर NDA में...

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :08 Oct 2025 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
jitan ram manjhi| Manjhi's statement before seat sharing in NDA

जीतनराम मांझी की तस्वीर

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सियासत गरमा गई है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री पद नहीं, बल्कि विधानसभा में मान्यता चाहती है. मांझी ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वे एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन एनडीए में बने रहेंगे.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए के भीतर सीट बंटवारे पर मंथन जारी है. इसी बीच हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का बयान सियासी हलचल बढ़ाने वाला साबित हुआ है. मांझी ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी का मकसद मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनना नहीं, बल्कि मान्यता प्राप्त दल के रूप में विधानसभा में अपनी जगह सुनिश्चित करना है.

मांझी बोले- मांग पूरी नहीं हुई तो एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे

मांझी ने बुधवार (8 अक्टूबर) को कहा, “हम बस इतनी ही मांग कर रहे हैं कि हमारी पार्टी को मान्यता मिले. अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती तो हम एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन एनडीए में ही बने रहेंगे.” उनके इस बयान ने यह संकेत दे दिया कि वे गठबंधन तोड़ने के मूड में नहीं हैं, भले ही सीटें कम क्यों न मिलें.

कम से कम 15 सीटों पर समझौते के मूड में मांझी

सूत्रों के मुताबिक, जीतन राम मांझी 20 सीटों की मांग पर कायम हैं, जबकि अब तक के फॉर्मूले में उन्हें 7 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मांझी कम से कम 15 सीटों पर समझौते के मूड में हैं.

रामधारी सिंह दिनकर की कविता शेयर कर जाहिर किया इमोशन

दिलचस्प बात यह है कि मांझी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रामधारी सिंह दिनकर की कविता शेयर करते हुए अपने भाव जाहिर किए-

“हो न्याय अगर तो आधा दो,
यदि उसमें भी कोई बाधा हो,
तो दे दो केवल 15 ग्राम,
रखो अपनी धरती तमाम,
हम वही खुशी से खाएंगे,
परिजन पे आसी ना उठाएंगे.”

चिराग पासवान भी नहीं हैं संतुष्ट!

मांझी के इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. दूसरी ओर, चिराग पासवान भी अपने हिस्से की सीटों से संतुष्ट नहीं बताए जा रहे हैं. ऐसे में एनडीए के भीतर सीट बंटवारे पर सहमति बनने में अभी और समय लग सकता है. हालांकि मांझी ने यह साफ कर दिया कि वे गठबंधन नहीं छोड़ेंगे, जिससे एनडीए को एक बड़ी राहत मिली है.

Also Read: पवन सिंह-ज्योति विवाद में अब पावरस्टार के ससुर की एंट्री, सीएम योगी से मिलने पहुंचे लखनऊ

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन