Bihar Election 2025: सीट बंटवारे के बाद भी NDA में घमासान, गिरिराज सिंह ने चिराग पासवान पर कसा तंज

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Oct 2025 7:36 PM

विज्ञापन

गिरिराज सिंह और चिराग पासवान की तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान तो हो गया. लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा टलने के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के “स्ट्राइक रेट” वाले पोस्ट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने चिराग पासवान पर तंज कसा है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा तो आखिरकार तय हो गया, लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा अब तक टल गई है. सोमवार शाम NDA की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होने वाली थी. लेकिन, कार्यक्रम से पहले ही घोषणा से जुड़ा ट्वीट डिलीट कर दिया गया. जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया.

गिरिराज सिंह के पोस्ट से सियासी हलचल तेज

इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट सियासी हलचल का नया केंद्र बन गया है. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर गिरिराज सिंह ने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “ये होता है असली स्ट्राइक रेट… 2010 के बिहार चुनाव में एनडीए ने रचा था इतिहास. 243 में से 206 सीटें जीतीं. जेडीयू ने 141 में से 115 (81%) और बीजेपी ने 102 में से 91 (89%) सीटें जीतीं. तब भी धर्मेंद्र प्रधान प्रभारी थे, आज भी हैं.”

कई दिनों तक चली माथापच्ची के बाद बनी आपसी सहमति

गिरिराज के इस बयान के बाद कयास लगने लगे हैं कि यह तंज एनडीए के अंदर चल रही खींचतान, खासकर लोजपा (रामविलास) और बीजेपी के बीच सीटों की सौदेबाजी पर है. जानकारों के मुताबिक, एनडीए में सीट शेयरिंग पर सहमति बनने में कई दिनों तक माथापच्ची चली. आखिरकार फार्मूला तय हुआ. जिसमें आपसी सहमति बनी कि बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों, लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, उपेंद्र कुशवाहा की RLM 6, और जीतनराम मांझी की हम पार्टी 6 सीटें पर चुनाव लड़ेगी.

स्ट्राइक रेट का हवाला देकर चिराग ने मांगी अतिरिक्त सीटें

दिल्ली में हुई इन बैठकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा. बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट का हवाला देकर बीजेपी से अतिरिक्त सीटें मांगीं. उनके दबाव में आकर ही उन्हें 29 सीटें मिलीं, जबकि वे शुरू में 25 पर तैयार थे.

गिरिराज सिंह का चिराग पर तंज

सूत्रों के मुताबिक, गिरिराज सिंह का पोस्ट इसी ‘स्ट्राइक रेट राजनीति’ पर तंज है. उन्होंने इशारों में बताया कि इतिहास में एनडीए की सबसे बड़ी जीत 2010 में हुई थी. जब बीजेपी-जेडीयू गठबंधन ने 243 में से 206 सीटों पर कब्जा जमाया था. उस वक्त भी धर्मेंद्र प्रधान ही चुनाव प्रभारी थे, जो इस बार भी वही भूमिका निभा रहे हैं.

Also Read: बिहार चुनाव 2025: भागलपुर दंगा पीड़ितों का केस लड़ने वाले वकील अब चुनावी मैदान में, जन सुराज ने दिया टिकट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन