Bihar Elections 2025: जिसके नेतृत्व में कांग्रेस 90 चुनाव हारी, वो नौवीं फेल को बिहार का सीएम बनाने चले हैं, भागलपुर में बोले अनुराग ठाकुर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Sep 2025 8:41 PM
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा शंखनाद कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरदीप जलाकर उद्घाटन करते हुए
Bihar Elections 2025: अनुराग ठाकुर ने भागलपुर में कहा कि बिहार की जनता में संस्कार है. जनता वैसी पार्टियों को कभी माफ नहीं करेगी जिसने पीएम की स्वर्गीय मां का अपमान किया है. ठाकुर ने यहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला.
Bihar Elections 2025: भागलपुर में टाउन हॉल में भाजयुमो के युवा शंखनाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार मां का सम्मान करता है. इस बार वोट की ऐसी चोट देना कि मां का अपमान करने वाली पार्टियों को करारा जवाब मिले. उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक नेता के नेतृत्व में कांग्रेस 90 चुनाव हारी, नौवीं फेल नेता को बिहार का सीएम बनाने चला है. उन्होंने कहा कि हमलोगों की मंजिल है विकसित भारत बनाने की. विकसित भारत बनाने का रास्ता, विकसित बिहार से निकलता है और विकसित बिहार का रास्ता एनडीए सरकार से निकलता है.
उन्होंने कहा कि बिहार में एक दौर ऐसा भी आया जब हत्या, लूट, अपहरण व बैलेट पेपर चाेरी से लेकर बूथ लूटने की घटनाएं होती थी. वो था जंगलराज. उन्होंने कहा कि 1992 में जब पहली बार क्रिकेट खेलने समस्तीपुर आया था. उस समय मुझे सिर्फ लालटेन-लालटेन ही नजर आया. अब बिहार में बिजली की कमी नहीं है. सड़कें चकाचक है.
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से कर रहा विकास
अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवाओं की ताकत से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के विकास को देखता हूं. आज मैं पटना को देखता हूं, पहले छह लेन का हाइवे था, आज चालीस लेन पटना को जोड़ने का काम कर रही है. आज बिहार में एक नहीं छह एयरपोर्ट बने हैं. अधिकतर रेलवे लाइन को पर काम हुआ है. इतना ही नहीं 15 सितंबर को पूर्णिया में भी पीएम एयरपोर्ट समर्पित करने का काम करेंगे.
भागलपुर में रेलवे में हजारो-करोड़ रुपये के रेल परियाेजना को देने का काम किया है. उन्होंने मंच से कहा कि सुन लो राहुल जी, तेजस्वी जी बिहार की जनता ने मन बना लिया है फिर एक बार हमल खिलायेंगे, फिर एक बार एनडीए की सरकार बनाएंगे.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
युवा शंखनाद विकसित बिहार के कल्पना को साकार करेगा : विजय सिन्हा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबे के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि शंखनाद कार्यक्रम विकसित बिहार के कल्पना को साकार करेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो फैसला करता है, हमलोग योद्धा की तरह उस फैसले पर काम करते हैं.
विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में एक बार फिर कमल खिलेगा व एनडीए की सरकार बनेगी. एनडीए सरकार ने दस लाख नौकरी व दस लाख रोजगार का वादा किया था. पचास लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया. 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया. एनडीए सरकार देश व बिहार के गौरव गाथा को आगे बढ़ा रहा है.
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि आज बिहार में दो नेता एनडीए सरकार के बनाये हुए सड़क पर जीप व मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे हैं. उनकी सरकार में सड़क तक नहीं थी. युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिल परमार ने कहा कि एक नेता बिहार में अरविंद केजरीवाल बनने चाहते हैं, यहां की जनता सब जानती है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट
इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 और 14 सितंबर को होगी भयंकर बारिश, दो जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










