भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर स्थित ये स्टेशन मॉडर्न तरीके से बनकर है तैयार, यात्रियों को मिलेगी हाईटेक सुविधा

Updated:
विज्ञापन

शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन

Shivnarayanpur Railway Station: बिहार के भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन की सूरत बदल गई है. यह स्टेशन मॉडर्न तरीके से बनकर तैयार हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी के इस गिफ्ट को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने आभार जताया.

विज्ञापन

Shivnarayanpur Railway Station: बिहार के कई रेलवे स्टेशनों को नया रूप दिया जा रहा है. ऐसे में राज्य का शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन भी नए लुक में बनकर तैयार हो गया है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 17.94 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेशन को पुनर्विकसित किया गया है. ऐसे में अब यहां रेलवे यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं मिल सकेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएम सम्राट ने एक्स पर क्या लिखा?

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उद्घाटन किया था. इसे लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने आभार जताया. सीएम सम्राट ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा,'देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण हो रहा है. 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत आज देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में सम्मिलित हुआ'.

आगे यह भी लिखा, 'भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक यात्री सुविधाओं एवं बिहार की सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप पुनर्विकास किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा. इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का बिहारवासियों की ओर से हार्दिक आभार'.

यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

इस तरह से शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो गया है. स्टेशन बिल्डिंग को नया और अट्रैक्टिव बनाया गया है. कॉन्कोर्स और बुकिंग काउंटर को भी मॉडर्न बनाया गया है. इसके साथ ही वेटिंग हाल, रिजर्व लाउंज और टॉयलेट को भी रिन्यू किया गया है.

साथ ही यात्रियों को सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी. पूरे स्टेशन को नए रूप में ढाल दिया गया है. दिव्यांग यात्रियों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है. उनके लिए बाधारहित सुविधाएं विकसित की गई हैं. साथ ही यात्रियों के लिए दो नए लिफ्ट लगाए गए हैं. बेहतर रेलवे सुविधाओं का लाभ छात्रों, किसानों और व्यापारियों को मिलेगा.

Also Read: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे ये 8 SH और NH, बिहार के किसी भी कोने से सिर्फ साढ़े 3 घंटे में पहुंचेंगे पटना, जानिए 4 फायदे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन