Bihar Crime: संजीव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका ने सहयोगियों की मदद से करायी थी हत्या

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

मधेपुरा में 10 दिन पहले हुई संजीव कुमार की हत्याकांड का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया. संजीव कुमार की हत्या दूसरा कोई नहीं, बल्कि उसी की प्रेमिका ने की थी.

विज्ञापन

Bihar Crime: मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के किशनपुर रतवारा थाना क्षेत्र में 10 दिन पूर्व संजीव कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. गुरुवार को एसडीपीओ अविनाश कुमार प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रेमिका ने अपने सहयोगियों की मदद से युवक संजीव कुमार की हत्या करायी थी. इस मामले में पुलिस ने खुशबु कुमारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार प्रेमिका खुशबु कुमारी (22) पिता विजय साह गांव तिरासी वार्ड संख्या 11 थाना पुरैनी की रहने वाली है.

हत्या कर मक्का खेत में फेंक दिया गया था शव

एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर खुशबू कुमारी की गिरफ्तारी की गयी है. बतादें कि 10 और 11 मार्च के रात्रि में संजीव कुमार (25) की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद युवक के शव को रतवारा थाना क्षेत्र के मणिया बासा ठाकुरबाड़ी बहियार के मक्का खेत में फेंक दिया गया था. युवक पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया के हिसाबी मंडल का पुत्र था. इस संदर्भ में 13 मार्च को आलमनगर (रतवारा) थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

संलिप्त लोगों को कर लिया गया चिह्नित

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में पुअनि त्रिलोकीनाथ शर्मा थानाध्यक्ष रतवारा थाना व तकनिकी सेल के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी का एक टीम गठन किया था. टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के तहत घटना में संलिप्त खुशबू कुमारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार खुशबू के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक संजीव कुमार व खुशबु कुमारी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. उसके बाद खुशबू ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर युवक की हत्या करवा दी. एसडीपीओ ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य लोगों को चिह्नित कर लिया गया है. चिह्नित लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शामिल अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गिरफ्तारी अभियान में रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, पुनि डीआई प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, डीआई टीम व सशस्त्र बल शामिल थे.

Also Read: Bihar News: नोएडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे रक्सौल के छात्र की हत्या, गुरुवार को दिल्ली से रक्सौल पहुंचा शव

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन